Puppy और चूज़ों के इस क्यूट वीडियो को देखकर आपके मुंह से भी जरूर निकलेगा Awww...
अगर आपको बिना किसी फिल्टर के क्यूटनेस की तलाश करनी है तो आप बिना किसी झिझक के इंटरनेट पर क्यूट सी पप्पीज का वीडियो सर्च कर सकते हैं।
01:58 PM Jun 22, 2019 IST | Desk Team
अगर आपको बिना किसी फिल्टर के क्यूटनेस की तलाश करनी है तो आप बिना किसी झिझक के इंटरनेट पर क्यूट सी पप्पीज का वीडियो सर्च कर सकते हैं। यह वीडियो जब आप देखेंगे तो बिना Awwww किए नहीं रह पाएंगे।
Advertisement
इस कैटेगरी में सोशल मीडिया पर एक नई वीडियो पोस्ट हुई है। जो कि The People’s Daily ने कल अपने शेयर की है। जिसमें एक बेहद प्यारा सा पप्पी है जो 3 चजों के साथ खेलते दिखाई दे रहा है। इस वीडियो का अभी तक 60 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
इस वीडियो के कैप्शन में दिया गया है। दुनिया को ऐसे देखो जैसे यहां तुम्हारा पहला दिन हो। इसमें तीन चूजों के साथ एक पप्पी खेलता हुआ दिखाई दे रहा है वो उनके पीछे भाग रहा है। एक जगह तो क्यूट से पप्पी ने चूजों पर झप्पी भी डालने की कोशिश की है।
अगर आप भी इतने क्यूटनेस के बाद आप कुछ मिस कर रहे हैं। तो आपकी वो कमी भी पूरी हो जाती है क्योंकि पीछे आपको एक प्यारी सी बिल्ली भी देखने को मिलेगी।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।
Advertisement