For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चुनाव में धांधली को रोकेगा cVIGIL App, यहां देखें पूरी डिटेल

05:26 PM Mar 16, 2024 IST | Nisha Pathak
चुनाव में धांधली को रोकेगा cvigil app  यहां देखें पूरी डिटेल

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है। भारत में 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान शुरू होगा। चुनाव के दिनों में आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन न हो इसके लिए चुनाव आयोग ने एक एप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से चुनावों में किसी भी तरह धांधली होने पर रिपोर्ट की जा सकती है। इस एप को नाम cVIGIL App है। आइए इस एप के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

cVIGIL App ऐसे इस्तेमाल करें

मई 2019 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान cVIGIL ऐप को पहली बार इस्तेमाल किया गया था। इस चुनाव के बाद लगातार इस ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस ऐप के साथ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर तुरंत शिकायत की जा सकती है। इस ऐप का इस्तेमाल बेहद आसान है।

cVIGIL App ऐप से लाभ

  • शिकायत के 100 मिनट के भीतर स्टेटस रिपोर्ट- दरअसल, चुनाव के दिनों में आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए इस ऐप को बनाया गया है। यूजर को इस ऐप के साथ 100 मिनट के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दिए जाने का वादा किया जाता है।
  • ऐप से ही क्लिक कर सकते हैं घटना की फोटो - ऐप में यूजर को चुनाव सीमा के भीतर एप्लीकेशन के जरिए साइन-इन कर मोबाइल फोन के माध्यम से फोटो/ऑडियो/वीडियो लेकर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकता है।
  • बिना यूजर डिटेल के कर सकते हैं शिकायत- इस ऐप के साथ यूजर को किसी तरह की शिकायत करने के लिए अपनी पहचान बताने की जरूरत नहीं है। ऐप गुमनाम रूप से शिकायत करने की सुविधा के साथ आता है।
  • घटना के लोकेशन की जानकारी- जैसे ही यूजर उल्लंघन की रिपोर्ट के लिए ऐप का कैमरा ऑन करता है वैसे ही ऑटोमैटिकली जियो-टैगिंग इनेबल हो जाती है। इस सुविधा के इनेबल होने से घटना के सटीक लोकेशन की जानकारी मिलती है।

ऐसे डाउनलोड करें ऐप

  • एंड्रॉइड यूजर Google Play स्टोर और एपल यूजर App Store से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं-
  • एंड्रॉइड यूजर के लिए लिंक- https://play.google.com/store/apps/details?id=in.nic.eci.cvigil&hl=en_IN
  • एपल यूजर्स के लिए लिंक- https://apps.apple.com/in/app/cvigil/id1455719541

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×