टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रूस की सैन्य कार्रवाई के बीच यूक्रेन की वेबसाइटों पर साइबर अटैक, US ने दी थी चेतावनी

सैन्य कार्रवाई की घोषणा के बाद गुरुवार सुबह एक साइबर हमले में यूक्रेन की प्रमुख सरकारी वेबसाइटें बंद हो गई।

11:10 AM Feb 24, 2022 IST | Desk Team

सैन्य कार्रवाई की घोषणा के बाद गुरुवार सुबह एक साइबर हमले में यूक्रेन की प्रमुख सरकारी वेबसाइटें बंद हो गई।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की घोषणा के बाद गुरुवार सुबह एक साइबर हमले में यूक्रेन की प्रमुख सरकारी वेबसाइटें बंद हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन मंत्रिमंडल, विदेश मंत्रालय, बुनियादी ढांचा, शिक्षा और अन्य मंत्रालयों की वेबसाइटें एकदम निष्क्रिय हो गई। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि, एक अलग और गंभीर हैकिंग घटना के घंटों पहले यूक्रेन में सैकड़ों कंप्यूटरों पर डेटा-वाइपिंग पाई गई थी। इसने चिंता पैदा कर दी है कि रूसी सैन्य हमले के बीच एक विनाशकारी साइबर हमला सामने आ रहा था।
अमेरिकी अधिकारीयों ने दी थी हमले की चेतावनी 
साइबर सुरक्षा फर्म मैंडिएंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी चार्ल्स कार्मकल ने मीडिया को बताया, हमें यूक्रेन में कई वाणिज्यिक और सरकारी संगठनों में आज विनाशकारी मैलवेयर हमले की जानकारी है। अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि रूस, यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के साथ-साथ  साइबर ऑपरेशन का इस्तेमाल करेगा। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले महीने कहा था कि अगर रूस, यूक्रेन में अतिरिक्त साइबर हमले करता है तो अमेरिका अपने साइबर ऑपरेशन से इसका करारा जवाब दे सकता है। हालांकि, सभी साइबर घटनाओं में, विनाशकारी डेटा-वाइपिंग टूल वाइपर मैलवेयर के सबसे अधिक प्रभावशाली होने की क्षमता थी। 
साइबर हमले ने यूक्रेन में बड़े संगठनों को प्रभावित किया है
साइबर सुरक्षा फर्म ईएसईटी के अनुसार इस साइबर हमले ने यूक्रेन में बड़े संगठनों को प्रभावित किया है। गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की घोषणा कर दी है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना से हथियार डालकर वापस जाने को कहा है। उन्होंने कहा यदि इस मामले के बीच कोई आया तो उसे भी अंजाम भुगतने होंगे।  
Advertisement
Advertisement
Next Article