For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Cyclone Dana: चक्रवात ‘दाना’ का दिखने लगा असर, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, 300 फ्लाइट-552 ट्रेनें रद्द

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ तेजी से ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। इस विनाशकारी तूफान के रात दो बजे ओडिशा के तट से टकराने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि ओडिशा के साथ इसका असर आसपास के 7 राज्यों पर होगा।

08:04 AM Oct 24, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ तेजी से ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। इस विनाशकारी तूफान के रात दो बजे ओडिशा के तट से टकराने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि ओडिशा के साथ इसका असर आसपास के 7 राज्यों पर होगा।

cyclone dana  चक्रवात ‘दाना’ का दिखने लगा असर  तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू  300 फ्लाइट 552 ट्रेनें रद्द

Cyclone Dana: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ तेजी से ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। इस विनाशकारी तूफान के रात दो बजे ओडिशा के तट से टकराने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि ओडिशा के साथ इसका असर आसपास के 7 राज्यों पर होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान दाना 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से टकराएगा। वहीं, सरकार ने चक्रवात दाना से निपटने की पूरी तैयारियां कर ली है। लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। फिलहाल, ओडिशा के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है चक्रवात दाना

तूफान दाना रात दो बजे लैंडफॉल करेगा। वह ओडिशा के भितरकनिका और धमारा के आसपास लैंडफॉल कर सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह तूफान 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से टकराएगा। ऐसे में तटीय इलाकों में ये भारी तबाही मचा सकता है। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और राहत टीमों मसलन एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ को भी लगा दिया गया है।

चक्रवात दाना पर CM माझी की नजर

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भुवनेश्वर में राजीव भवन स्थित राज्य आपातकालीन नियंत्रण कक्ष में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, क्योंकि चक्रवात ‘दाना’ के जल्द ही तट पर पहुंचने की आशंका है।

दो एयरपोर्ट पर 16 घंटे 300 फ्लाइट कैंसिल, 552 ट्रेनें रद्द

भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक 16 घंटे करीब 300 फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी। इधर साउथ ईस्ट रेलवे ने 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198, ईस्टर्न रेलवे ने 190 और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कुल 552 ट्रेनें रद्द की गई हैं। पुरी के जगन्नाथ मंदिर परिसर में सभी अस्थायी टेंट हटा दिए गए हैं। एस्बेस्टस की छतों पर रेत की बोरियां रखी गई हैं। ताकि उड़ न जाएं। वहीं कोणार्क मंदिर को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

ओडिशा में NDRF और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात

ओडिशा ने नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (NDRF), ओडिशा डिजास्टर रिलीफ फोर्स (ODRF) और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात की हैं। तूफान से प्रभावित 14 जिलों के स्कूल-कॉलेज 25 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इन जिलों में सभी टूरिज्म पार्क के साथ ओडिशा हाईकोर्ट को भी 25 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हाई लेवल मीटिंग कर तूफान से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×