W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चक्रवात ‘दाना’ : मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी दी

10:45 AM Oct 25, 2024 IST | Abhishek Kumar
चक्रवात ‘दाना’   मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी दी

चक्रवात ‘दाना’ : मौसम विभाग ने शुक्रवार को भीषण चक्रवात ‘दाना’ के ओडिशा में दस्तक देने के बाद कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाने पर कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी दी।

Advertisement

चक्रवात ‘दाना’ को लेकर हाई अलर्ट पर है दक्षिण बंगाल

मौसम कार्यालय ने शुक्रवार को पूर्व मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, पुरुलिया और बांकुरा जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया, जबकि पश्चिम मेदिनीपुर और झाडग्राम जिलों में अत्यधिक बारिश का अनुमान है। ‘दाना’ तूफान आज तड़के पड़ोसी राज्य ओडिशा में धामरा और भितरकनिका के बीच तट पर पहुंचा। शुक्रवार दोपहर तक उसके कमजोर पड़ जाने की संभावना है।

Advertisement

मौसम कार्यालय ने कहा कि शनिवार को दक्षिण बंगाल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है तथा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। साथ ही उसने कहा कि बंगाल की खाड़ी में 80-90 किलोमीटर प्रति घंटा से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवा चल रही है जो धीरे-धीरे कमजोर होगी तथा वह शुक्रवार शाम तक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार पर आ जायेगी।

Advertisement

मौसम कार्यालय ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में मछुआरों को शनिवार सुबह तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।मौसम कार्यालय के अनुसार कोलकाता में शुक्रवार पूर्वाह्न 11.30 बजे तक 24 घंटे में 100.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।उसने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों में दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर और सागर द्वीप में क्रमश: 93 मिलीमीटर (मिमी) और 89.6 मिमी बारिश हुई। वहीं उसने कहा कि कलाईकुंडा में 90.6 मिमी, हल्दिया में 80 मिमी, झाड़ग्राम में 66.6 मिमी, मेदिनीपुर शहर में 52 मिमी और दीघा में 37 मिमी वर्षा हुई।

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×