W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चक्रवाती तूफान 'दाना' के गंभीर होने की आशंका, सशस्त्र बलों ने की तैयारी

10:25 AM Oct 24, 2024 IST | Abhishek Kumar
चक्रवाती तूफान  दाना  के गंभीर होने की आशंका  सशस्त्र बलों ने की तैयारी

ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तट पर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के गंभीर प्रभाव की आशंका है। ऐसे में भारतीय नौसेना मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान चलाने की तैयारी कर चुकी है। पूर्वी नौसेना कमान ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में नौसेना के प्रभारी अधिकारियों के साथ समन्वय में यह आपदा प्रतिक्रिया तंत्र सक्रिय किया है।

Advertisement

चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से राहत की तयारी पूरी

भारतीय नौसेना मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान चलाने की तैयारी कर चुकी है। समुद्र से भी राहत प्रयासों के लिए, पूर्वी बेड़े के दो जहाज आपूर्ति, बचाव और गोताखोर टीमों के साथ तैनात किए गए हैं। भारतीय नौसेना स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही है और हाई अलर्ट पर है। भारतीय नौसेना का कहना है कि वह चक्रवात ‘दाना’ से प्रभावित लोगों को व्यापक मदद देने के लिए तैयार है।

Advertisement

रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा ?

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, प्रभावित होने की आशंका वाले क्षेत्रों में लोगों को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है। राज्य प्रशासन द्वारा मांगे जाने पर चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए नौसेना की कमांड बेस यार्ड (बीवीवाई), मटेरियल ऑर्गनाइजेशन और नौसेना अस्पताल ‘आईएनएचएस कल्याणी’ जैसी इकाइयों के साथ मिलकर काम कर रही है।नौसेना ने अपनी इस तैयारी में आवश्यक कपड़े, पीने का पानी, भोजन, दवाएं और आपातकालीन राहत सामग्री की व्यवस्था की है। हजार्ड इवेंट डिजास्टर रिस्पांस पैलेट को उन क्षेत्रों में सड़क मार्ग व प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है, जहां चक्रवात से नुकसान होने की संभावना है।

Advertisement

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर समन्वित बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए बाढ़ राहत और गोताखोर टीमें जुटाई जा रही हैं। चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के 24 व 25 अक्टूबर के बीच पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से टकराने की आशंका है। तूफान की आशंका को देखते हुए भारतीय वायु सेना व तटरक्षक बल (आईसीजी) ने भी इस क्षेत्र में कई एहतियाती उपाय किए हैं। वहीं समुद्र में जान-माल की सुरक्षा के लिए ये उपाय किए गए हैं। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि नौसेना, वायुसेना व आईसीजी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×