टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

साइप्रस ने PM मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित

ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस ।।। से सम्मानित किया गया

03:00 AM Jun 16, 2025 IST | Himanshu Negi

ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस ।।। से सम्मानित किया गया

PM मोदी आज साइप्रस पहुंचें। साइप्रस के राष्ट्रपति ने लारनाका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर PM मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस ।।। से सम्मानित किया गया। PM मोदी ने बताया कि यह सम्मान उनकी क्षमताओं और आकांक्षाओं का सम्मान है। PM मोदी को अभी तक 23 देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है।

Advertisement

PM मोदी दो दिवसीय साइप्रस देश के दौरे पर है। इस दौरान साइप्रस के राष्ट्रपति ने लारनाका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर PM मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह पिछले दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस द्वीपीय देश की पहली यात्रा थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निकोसिया स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस ।।। से सम्मानित किया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ मिलकर बिजनेस राउंडटेबल के दौरान प्रमुख सीईओ से बातचीत की। बातचीत के दौरान PM मोदी ने पिछले दशक में भारत के सुधार पथ के बारे में बात की।

साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

साइप्रस में दिया जाने वाला सर्वोच्च योग्यता सम्मान ऑर्डर ऑफ मकारियोस ।।। है, जिसका नाम साइप्रस गणराज्य के पहले राष्ट्रपति मकारियोस ।।। के नाम पर रखा गया है। यह राष्ट्र के प्रमुखों और अन्य महत्वपूर्ण लोगों को राष्ट्र के लिए सराहनीय सेवा के सम्मान में प्रदान किया जाता है। सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने के बाद PM मोदी ने राष्ट्रपति ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस ।।। सम्मान के लिए साइप्रस सरकार का और साइप्रस की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।

साइप्रस पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, द्विपक्षीय संबंधों में आएगी मजबूती

वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा का सम्मान

PM मोदी ने बताया कि यह सम्मान उनकी क्षमताओं और आकांक्षाओं का सम्मान है। यह हमारे देश के सांस्कृतिक भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा का सम्मान है। यह सम्मान भारत और साइप्रस के बीच मधुर संबंधों और आपसी समझ को समर्पित करता हूं। यह सम्मान शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों की समृद्धि के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मैं इस सम्मान के महत्व को समझता हूं और इसे भारत और साइप्रस के बीच संबंधों के प्रति एक जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करता हूं।

23 देशों से मिला सम्मान

PM मोदी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध नई ऊंचाइयों को छुएंगे। साथ मिलकर हम न केवल अपने दोनों देशों की प्रगति को मजबूत करेंगे बल्कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित वैश्विक वातावरण के निर्माण में भी योगदान देंगे। बता दें कि PM मोदी को अभी तक 23 देशों से सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है।

Advertisement
Next Article