Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Cyrus Mistry Car Accident : मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का पालघर के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।साथ ही एक अन्य व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत होने बाद रविवार देर रात सरकारी जेजे हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया।

12:49 PM Sep 05, 2022 IST | Desk Team

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का पालघर के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।साथ ही एक अन्य व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत होने बाद रविवार देर रात सरकारी जेजे हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया।

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का पालघर के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।साथ ही एक अन्य व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत होने बाद रविवार देर रात सरकारी जेजे हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया।अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।गौरतलब है कि रविवार दोपहर को महाराष्ट्र के पालघर जिले में साइरस मिस्त्री की लग्जरी कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई थी जिसमें कार की पिछली सीट पर बैठे मिस्त्री और जहांगीर पंडोले की मौत हो गई। वे गुजरात से लौट रहे थे।
Advertisement
हादसे में दोनों घायल हो गए 
प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले कार चला रही थीं और उनके पति डेरियस पंडोले उनके साथ आगे की सीट पर बैठे थे। हादसे में दोनों घायल हो गए और उन्हें गुजरात के वापी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।मुंबई में जेजे अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले के शवों को देर रात 12 बजकर पांच मिनट पर पालघर में कासा उप-जिला अस्पताल से यहां लाया गया। 
 मुंबई के एक निजी अस्पताल में लाया गया
पोस्टमार्टम देर रात दो बजकर 27 मिनट पर किया गया। शवों को अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।अधिकारी ने और कोई जानकारी नहीं दी।इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंडोले दंपति को इलाज के लिए सोमवार को सुबह वापी से सड़क मार्ग से मुंबई के एक निजी अस्पताल में लाया गया।
Advertisement
Next Article