Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कल मुम्बई में होगा साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार, परंपरा बदलेगा परिवार

उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस पल्लोनजी मिस्त्री का मंगलवार को यहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी जानकारी अपने परिवार को दी। मुंबई से 120 किलोमीटर दूर पालघर के पास रविवार को सड़क हादसे में मिस्त्री (54) की मौत हो गई। उनका

12:04 AM Sep 06, 2022 IST | Desk Team

उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस पल्लोनजी मिस्त्री का मंगलवार को यहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी जानकारी अपने परिवार को दी। मुंबई से 120 किलोमीटर दूर पालघर के पास रविवार को सड़क हादसे में मिस्त्री (54) की मौत हो गई। उनका

उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस पल्लोनजी मिस्त्री का मंगलवार को यहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी जानकारी अपने परिवार को दी। मुंबई से 120 किलोमीटर दूर पालघर के पास रविवार को सड़क हादसे में मिस्त्री (54) की मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे वर्ली श्मशान घाट में किया जाएगा। वर्ली श्मशान घाट 2015 में खोला गया था। तब से, मुंबई के पारसी समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में अपने मृतक परिजनों को गिद्धों के खाने के लिए ‘टॉवर ऑफ साइलेंस’ के ऊपर रखने के बजाय उनका अंतिम संस्कार करना पसंद कर रहे हैं।
Advertisement
परिवार के सदस्य ने दी जानकारी
एक बयान के अनुसार, मिस्त्री के परिवार में उनकी पत्नी रोहिका, बेटे फिरोज और जहान, मां पात्सी मिस्त्री, बहनें लैला रुस्तम जहांगीर और ए नोएल टाटा और भाई शापूर मिस्त्री हैं। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि आज रात तक कुछ रिश्तेदार मुंबई पहुंच रहे हैं. कल मिस्त्री के पार्थिव शरीर को वर्ली श्मशान ले जाया जाएगा और सुबह 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। मिस्त्री के साथ उनके दोस्त और जाने-माने उद्योगपति जहांगीर पंडोले की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों के शव यहां के सरकारी जेजे अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। 
दुर्घटनास्थल पर पहुंचे कंपनी के अधिकारी
इस बीच, जर्मन लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज की एक टीम ने उस जगह का दौरा किया, जहां मिस्त्री और जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी, जब उनकी कार मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर दूर एक डिवाइडर से टकरा गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले और उनके पति डेरियस पंडोले, जो टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के साथ अपनी कार में यात्रा करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे, उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनाहिता पंडोले की सर्जरी होगी, जबकि उनके पति को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी अस्पताल के एक अधिकारी ने दी। रविवार दोपहर गुजरात से मुंबई आते समय अनाहिता पंडोले मर्सिडीज कार चला रही थीं, तभी नदी के पुल पर कार डिवाइडर से जा टकराई। उनके साथ आगे की सीट पर उनके पति डेरियस भी बैठे थे। हादसे में पिछली सीट पर बैठे मिस्त्री (54) और जहांगीर पंडोले की मौत हो गई।
कार के ब्रेक फ्लुइड को भी चेक किया जाएगा
एक पुलिस अधिकारी ने पहले कहा था कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों (पंडोले दंपति) ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी और दुर्घटना कार की तेज गति और चालक के गलत निर्णय के कारण हुई। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि कार तेज गति से चल रही थी। कोंकण रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजय मोहिते ने कहा कि पुलिस कार के ब्रेक फ्लुइड स्तर की जांच करेगी। इसके निचले स्तर पर ब्रेक लाइन में गैप हवा से भर जाता है और सॉफ्ट ब्रेक लग जाते हैं। अधिकारी ने कहा कि हल्के ब्रेक पैडल खतरनाक हो सकते हैं।
Advertisement
Next Article