मानसिक थकान दूर करने के कारगर उपाय, बस अपनी Daily Routine में शामिल करें ये छोटे बदलाव
Daily Habits for Mental Peace: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को ज्यादातर तनाव और थकान का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से हमें कई बीमारियां हो जाती हैं। अक्सर लोगों को काम का दबाव, पारिवार की जिम्मेदारियां और ज्यादा फ़ोन चलाने से की वजह से इस समस्या का सामना करना पड़ता है, जो मानसिक थकान और बेचैनी का कारण बनते हैं।
अगर आप समय रहते स्ट्रेस को कंट्रोल नहीं करते हैं, तो ये शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर बुरा असर डाल सकता है। लेकिन सबसे अच्छी बात ये है कि कुछ आसान और रोजाना अपनाई जाने वाली आदतों से तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं, वो आदतें कौन-कौन सी हैं।
Daily Habits for Mental Peace: मानसिक शांति के लिए जरूरी आदतें

1. अगर आप भी रोज हल्की एक्सरसाइज, वॉकिंग या स्ट्रेचिंग करते हैं, तो इससे तनाव दूर करने में मदद मिलती है। जिससे शरीर में जमा तनाव निकल जाता है और दिमाग को हल्का महसूस होता है।
2. अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए रोजाना सही मात्रा में पानी पीना बेहद ज़रूरी होता है। ये शरीर और दिमाग दोनों को शांत रखने में मदद करता है। जिससे डिहाइड्रेशन, थकान, चिड़चिड़ापन और स्ट्रेस नहीं होता है।
3. अगर आप भी बहुत ज्यादा फ़ोन चलाते हैं और आपका पूरा समय मोबाइल, लैपटॉप और सोशल मीडिया पर ही जाता है, तो आपको इससे ब्रेक लेने की ज़रूरत है। बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम मानसिक दबाव को बढ़ाता है और नींद को सही करता है।
4. रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले 5-10 मिनट गहरी सांस लेने की आदत डालें। ऐसा करने से दिमाग शांत रहता है और एंग्जायटी नहीं होती है। योग या डीप ब्रीदिंग तनाव कम करने का सबसे सही तरीका माना जाता है।
5. अगर आप रोज थोड़ा समय धूप में बैठकर या टहल कर बिताते हैं, तो इससे आपका मूड अच्छा होता है। सूरज की रोशनी शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन को बढ़ाने का काम करती है, जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।
6. अपने मानसिक संतुलन को ठीक करने के लिए आपको जो पसंद हो उस म्यूजिक को हल्के और शांत माहौल में सुनने से दिल की धड़कन ठीक रहती है और मन को शांति मिलती है। ये आपके तनाव को कम करने का सबसे आसान तरीका है।
7. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही आहार लेना बेहद ज़रूरी होता है। क्योंकि इससे हमारे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और हमारे शरीर में एनर्जी लेवल को बनाए रखता है। इसलिए जंक फूड का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये तनाव और थकान को बढ़ा सकता है।
8. अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको हर रात 7–8 घंटे की नींद लेना बेहद ज़रूरी होता है। अगर आप सही मात्रा में नींद लेते हैं, तो शरीर और दिमाग को तनाव से आराम मिलता है। ये अच्छी नींद मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।
Also Read: गर्मियों में पेट फूलने और Gas की समस्या से हैं परेशान? आजमाएं ये 4 Magical Drinks, तुरंत मिलेगा आराम
Join Channel