For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दैनिक राशिफल: किस राशि वालों के लिए शुभ समाचार!

राशिफल: किसको मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क

02:30 AM May 05, 2025 IST | Khushi Srivastava

राशिफल: किसको मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क

दैनिक राशिफल  किस राशि वालों के लिए शुभ समाचार

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

बिजनेस में कुछ परेशानी का अनुभव होगा। बहुत बार ऐसा भी होता कि भरोसा टूट जाता है। यदि आज बहुत आवश्यक नहीं हो तो यात्रा नहीं करनी चाहिए।

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

धार्मिक स्थान की यात्रा से भाग्य वृद्धि की संभावना रहेगी। कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो आप उस पर बात करने की कोशिश करें। आज समय आपके पक्ष का है जिससे लाभ की संभावना बन सकती है।

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

कुंवारों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन में लड्डू फूट सकते हैं। किसी फंक्शन में जाने के कारण कार्य में व्यवधान स्वाभाविक है। टाइम मैनेजमेंट का प्रयास करें।

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

शालीन रह कर अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा उचित दिखाई देता है। इधर-उधर भटकने से किसी लाभ की आशा नहीं रखनी चाहिए। बेहतर परिणामों के लिए मेहनत करें।

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

कार्यों में अड़चन आ सकती है। इसलिए अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो ही कुछ उपलब्धि की संभावना बन सकती है। बिजनेस यात्रा से बहुत लाभ की आशा नहीं रखें। बिजनेस यात्रा स्थगित रखें।

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

निकट संबंधियों के सहयोग से सफल होने की संभावना है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। गोचर ग्रह आपके पक्ष के बने हुए हैं। आप किसी बिजनेस से संबंधित यात्रा पर निकल रहे हैं तो निश्चित तौर पर लाभ होगा।

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

किसी नये कार्य के प्रपोजल से भविष्य में लाभ होगा। दूसरे घर का चन्द्रमा मौज मस्ती करवा सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी संभावित है। प्रेम संबंधों में नई बात आयेगी। कार्य क्षेत्र पर आपका वर्चस्व बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

इच्छित फल प्राप्ति के योग हैं। परिजनों का सहयोग मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आप बिजनेस में कुछ नया करने की सोचेंगे।

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

सोच विचार कर खर्च करें अन्यथा आगे आपको परेशानी हो सकती है। गोचर के ग्रह आपको लाभ तो देंगे समय पर निर्णय लेने का बहुत महत्व है। गलत निर्णय आपको नुकसान दे सकता है।

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

सगाई-संबंधों को लेकर कोई शुभ सूचना प्राप्ति की संभावना बनती है। बिजनेस यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य का पाया मजबूत दिखाई देता है। परिश्रम को महत्व दें।

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। यात्रा बहुत आवश्यक हो तो ही करें। शरीर के प्रति कुछ अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है। दिन बहुत अच्छा नहीं है।

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

सकारात्मक गोचर ग्रहों के कारण विरोधी परास्त होंगे। आसपास के लोग ही आपका अहित करना चाहेंगे। आप अपनी स्थिति को मजबूत रख पाने में सफल रहेंगे। चिंता की कोई बात नहीं है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

Advertisement
×