Daily Horoscope: आज किन राशि वाले लोगों के खुलेंगे भाग्य, कौन रहेगा निराश
आज इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, जानें किसे मिलेगा लाभ
मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
आपका राशि स्वामी अच्छी स्थिति में है और दोपहर बाद धन प्राप्ति का योग भी बनता दिखाई देता है। हालांकि नक्षत्र स्वामी शत्रु ग्रह का होने से कुछ कठिनाई का अनुभव होगा। लेकिन धन संबंधी सुविधाओं में आज वृद्धि होगी। और जो सोच रखा है उसके पूरा होने की संभावना भी रहेगी
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
चन्द्रमा का गोचर और नक्षत्र, दोनों ही आपके पक्ष के हैं। पिछले कई दिनों से लंबित कार्य आज पूरे होने की संभावना बन सकती है। इसलिए सुबह से ही एक निश्चित योजना बना कर काम शुरू करें तो शाम तक जरूर कुछ हासिल कर पायेंगे। शेयर मार्केट का काम करने वाले भी लाभ उठा सकते हैं
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
शाम तक आपकी राशि से बारहवें चन्द्रमा आने से खर्च में अचानक वृद्धि दिखाई दे सकती है। इसलिए आपको पहली सलाह तो यही रहेगी कि आप अनावश्यक खर्च पर कंट्रोल करके चलें। लेकिन एक बात आपके पक्ष में यह है कि आपका राशि स्वामी अच्छी स्थिति में है। जिसके कारण किसी भी तरह से आप अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
चन्द्रमा और नक्षत्र स्वामी दोनों ही आपके पक्ष के नहीं है। इसलिए आज मानसिक परेशानी से मुक्ति का मार्ग शायद दिखाई नहीं देगा। आज भाग्य के द्वार बंद है और अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता है। लेकिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है इसलिए यदि आलस्य का त्याग करके मेहनत करेंगे तो आपके भाग्य के द्वार खुल भी सकते हैं
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
यदि आप बिजनेस करते हैं तो दसवें घर का चन्द्रमा जरूर कोई नया लाभ करवायेगा। जो लोग शेयर आदि की खरीद-फरोख्त करते हैं वे सायं तक अपने सौदों में लाभ को काट सकेंगे। आज मेहमान नवाजी का अवसर भी प्राप्त होगा। इसके अलावा आज आप कहीं बाहर घूमने जाने की योजना पर भी बात कर सकते हैं
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
चन्द्रमा भाग्य भाव में होने से भाग्य वृद्धि की संभावना दिखाई देती है। गोचर के लगभग ग्रह आपके पक्ष के हैं। इसलिए अच्छे समय का सदुपयोग करें। जरूरी कामों का आज निस्तारण करें। दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। शुक्र का नक्षत्र घर में कोई विलासिता की चीज आने का योग बना सकता है
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
व्यवसाय में लाभ की स्थिति दिखाई देती है। आर्थिक तौर पर पिछले दिनों से चली आ रही परेशानियों से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने की संभावना बन रही है। आज चिंता करने की जरूरत नहीं है। लेकिन जो काम आज के लिए जरूरी हैं आपको चाहिए कि वे सब आप दोपहर से पहले ही कर लें
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
आपके लिए आज परिस्थितियां पक्ष में रहेंगी। सोचे गये कार्यों के पूर्ण होने की पूरी संभावना है। हालांकि स्वास्थ्य का पाया कमजोर दिखाई देता है। और परिवार में तनाव से आपके व्यापारिक हित प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए अतिरिक्त सावधानी की भी आवश्यकता है। नक्षत्र स्वामी आपके पक्ष का नहीं होने से कुछ हद तक नेगेटिविटी हावी रह सकती है
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
हालांकि आज का नक्षत्र स्वामी आपके पक्ष का नहीं है। लेकिन चन्द्रमा की स्थिति काफी हद तक आपके कार्यों को सुचारू रखने में सहायक है। आज अविवाहितों के लिए सगाई या विवाह के संदर्भ में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इसलिए अपने प्रयास बढ़ाएं। बुरे लोगों के संपर्क में रहने से बचने का भी प्रयास करना चाहिए
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
चिंता मत करें और सुबह से ही अपने काम में जुट जाएं। निश्चित रूप से शाम होते होते आपके कार्यों की गति में तेजी आयेगी। और जो कुछ आपने सोच रखा है वह निश्चित तौर पर आज आप प्राप्त कर पायेंगे। आप आर्थिक रूप से मजबूती हासिल करने में कामयाब होंगे लेकिन इसके लिए आपको चाहिए कि अपनी विचारधारा पर पूर्णतः कायम रहें
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
दिन की शुरुआत अच्छी होगी। और लोग आपके सहयोग के लिए आगे आएंगे। व्यापारिक दृष्टि से आपका पक्ष काफी मजबूत दिखाई देगा। लेकिन शाम के बाद परिस्थितियां कुछ हद तक बदल सकती हैं। इसलिए आर्थिक मामलों में आपको एक से अधिक विकल्पों पर विचार करना चाहिए। लेकिन आज आपको ईमानदारी से किये गये परिश्रम का फल प्राप्त होगा
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
कुल मिलाकर दिन आपके लिए अच्छा कहा जायेगा। हालांकि शुक्र का नक्षत्र होने से थोड़ी परेशानी जरूर है लेकिन सब कुछ उल्टा पुल्टा नहीं होगा। इसलिए ज्यादा चिंता मत करें और अपने काम पर ध्यान दें। जो लोग कला और अभिनय के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें जरूर आज कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है