Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Daily Horoscope: आज किन राशि वाले लोगों को होगा लाभ, कौन भुगतेगा नुकसान

आज इन राशियों को मिलेगा व्यापारिक लाभ, जानें किसे होगा नुकसान

02:30 AM Apr 02, 2025 IST | Khushi Srivastava

आज इन राशियों को मिलेगा व्यापारिक लाभ, जानें किसे होगा नुकसान

Advertisement

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

वाणी में मिठास की आवश्यकता है। किसी सामाजिक कार्य में भागीदारी होगी। मानसिक परेशानी से कुछ हद तक मुक्ति मिल जायेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग है इस दौरान आप कई जगहों पर जा सकते हैं। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो भी लाभ होगा

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

आज आपकी राशि पर चन्द्रमा का गोचर है जो कि आपको यात्रा करवा सकता है। हालांकि सूर्य का नक्षत्र होने से थोड़ी परेशानी भी दिखाई देती है। लेकिन अन्ततगत्वा आप लाभ में ही रहेंगे। क्योंकि आपका राशिपति शुक्र अपनी उच्च राशि में पड़ा हुआ है। घर में कोई विलासिता की वस्तु आ सकती है

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

हालांकि ग्रह बहुत अच्छे नहीं है लेकिन सूर्य का नक्षत्र होने और राशिपति बुध का बृहस्पति की राशि में दसवें घर में होने से बिजनेस में कुछ उन्नति आज दिखाई देगी। हालांकि खर्च की अधिकता बनी रहेगी। लेकिन कोई वादा नहीं करें क्योंकि आज आप कोई वादा समय पर पूरा नहीं कर पायेंगे

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

आपकी राशि से आज चन्द्र गुरू का बहुत सुंदर योग ग्यारहवें भाव में बन रहा है। इसलिए बिजनेस आदि में लाभ की स्थिति बन सकती है। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उन्हें भी कुछ लाभ होगा। इसकी भी संभावना दिखाई देती है। फ्रीलांस का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

अच्छा दिन है। लोगों में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप यदि किसी को कोई सलाह देंगे तो उसका लाभ जरूर होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको अपने उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिल सकेगा। स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। यदि कोई सरकारी फाइल अटकी हुई है तो उसमें आपके पक्ष में फैसला आ सकता है

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

सुबह से ही समय आपके पक्ष दिखाई देता है। जो कुछ सोच रखा है उसके पूरा होने की पूरी पूरी संभावना है इसलिए अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। धन की आशानुरूप प्राप्ति होने का योग है। लेकिन किसी की धन से सहायता करनी पड़ सकती है। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो उससे निश्चित लाभ की संभावना बनती दिखाई देती है

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

स्वाभाविक तौर पर आठवें घर का चन्द्रमा बहुत अच्छा तो नहीं कहा जायेगा। हालांकि आपका राशि स्वामी अच्छी स्थिति में होने से आज आप किसी प्रकार से अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। हालांकि आज आपको छोटी सफलता के लिए भी बड़े प्रयास करने पड़ सकते हैं। और सोचे गये कार्यों के पूर्ण होने में कुछ बाधा दिखाई देती है

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

आज यदि आप दान-पुण्य की तरफ रूझान रखें तो मानसिक शान्ति प्राप्त होगी। यात्रा का योग है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा फिर भी खानपान का विशेष ध्यान रखें और कोई लापरवाही नहीं करें। यह अलग बात है कि गोचर में कुछ ग्रह आपके पक्ष के बने हैं अतः कारोबारी यात्रा हो तो सफल रहेगी

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

आज मांगलिक कार्यों में भागीदारी हो सकती है। या फिर किसी धार्मिक स्थान की यात्रा होना भी संभव है। समाज में आपके कार्यों को सराहना प्राप्त होगी और संतान सुख या संतान के करियर को लेकर कोई अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। हालांकि कारोबारी लोगों को कुछ हटकर परिश्रम करना होगा इसलिए चिन्ता करने की बजाय अपने प्रयासों को बढाएं

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

आज कुछ नया हो सकता है। बिजनेस में प्रगति होने की संभावना भी बनी रहेगी। पांचवें घर का चन्द्रमा अचानक कुछ लाभ दे सकता है। तथापि सूर्य का नक्षत्र होने से आज बहुत आसानी से कुछ नहीं होगा। संभव है कि अतिरिक्त मेहनत करनी पड़े लेकिन परिणाम शायद सुखद रहेगा। इसलिए थोड़ी कोशिशों की जरूरत है। उसके बाद सफलता में कोई शंका नहीं रहेगी

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

आज किसी प्रकार से राम राम करके दिन निकाल दें। चन्द्रमा और दूसरे गोचर ग्रहों की स्थिति पूरी तरह से नकारात्मक बनी हुई है। हालांकि आज चन्द्र और बृहस्पति का योग बन रहा है। जिससे लोगों को आपके प्रति जुड़ाव देखने में आयेगा। जो लोग राजनीति से संबंधित हैं उन्हें जरूर कोई अच्छा लाभ हो, इसकी पूरी संभावना है

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

अच्छा दिन है। इसलिए चिंता न करें। शाम तक जरूर आपको काफी कुछ हासिल हो सकेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज मन में प्रसन्नता का संचार होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा होनी संभव है। सरकार से संबंधित कोई कार्य यदि लंबित है तो उसमें प्रगति दिखाई देगी

Advertisement
Next Article