For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दैनिक राशिफल: आज कौन सी राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ?

राशिफल: आज किस राशि के लिए शुभ रहेगा दिन

02:30 AM May 06, 2025 IST | Khushi Srivastava

राशिफल: आज किस राशि के लिए शुभ रहेगा दिन

दैनिक राशिफल  आज कौन सी राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

अपनी वाणी पर बने रहें। परिश्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा। समाज में आपकी बातों को सुना जायेगा। मुश्किल काम के पूरा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा।

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

पिछे किए गए कार्यों से लाभ मिल सकता है। जिस कार्य के लिए आप बहुत दिनों से परेशान थे उसमें कुछ सुधार होगा और कार्य के आगे बढ़ने की संभावना बन जायेगी, अपने प्रयासों में तेजी दिखाने की जरूरत है।

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

आपकी राशि से गोचर का चंद्रमा भाग्य स्थान पर होने से भाग्य वृद्धि कर रहा है। हालांकि आज दूसरे ग्रह आपके लिए शुभ नहीं है। बहुत ज्यादा उम्मीद आपको नहीं रखनी चाहिए। काम पर ध्यान दें।

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

आज का दिन अच्छा व्यतीत नहीं होगा। बारहवें घर का चंद्रमा वाद-विवाद की स्थिति पैदा करने की कोशिश करेगा, लेकिन आप बात को संभाल सके तो ज्यादा नुकसान होने की आशंका नहीं रहेगी।

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

आज सोचे गए कार्य पूरे हो सकते हैं। काफी कुछ आपके परिश्रम पर भी निर्भर करता है। भाग्य का साथ तो मिल जायेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

आज यदि कोई यात्रा प्रस्तावित है तो उसे कल के लिए स्थगित कर देना चाहिए। क्योंकि यात्रा के लिए आज का दिन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता, इसलिए यात्रा में सावधानी रखनी चाहिए।

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

खर्च की अधिकता से आपका बजट बिगड़ने का भय रहेगा। बहुत अच्छा दिन नहीं कहा जाएगा। घर में ही वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ होने की संभावना रहेगी।

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

प्रयासों के बाद भी आज सफलता मुश्किल है। क्याोंकि आपकी राशि से आज चन्द्रमा आठवें घर में आ जायेगा। इसलिए सावधानीपूर्वक काम करते रहें। कार्यों में विफलता मिलने का दिन है। अपने काम पर ध्यान दें।

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

सारा दिन हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। पिछले दिनों से लटक रहे कार्यों में भी गति दिखाई दे सकती है। आलस्य का त्याग करें तो सायं तक अवश्य ही कुछ अच्छा कर पाएंगे

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

लेकिन यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो बहुत ज्यादा अच्छी नहीं कही जाएगी। वैसे भी आज कोई नया और भारी सौदा नहीं करना चाहिए। जो चल रहा है उसी में सुधार करने की कोशिश करें।

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

आज ज्यादा खराब दिन नहीं कहा जायेगा। आलस्य त्याग कर परिश्रम करेंगे तो कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है। चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, आने वाले दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति के लिए बेहतर धरातल का निर्माण करेंगे

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

अनावश्यक व्यय की स्थिति पैदा हो सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा नहीं करना चाहिए। शेयर मार्केट का काम करने वालें लोगों को हैं तो जोखिम के सौदों से बच कर रहना ज्यादा बेहतर निर्णय है

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

Advertisement
×