देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
डांसिंग दादी का जबरदस्त डांस! एक बार फिर महिला का वीडियो हो रहा वायरल
03:00 PM Aug 17, 2024 IST | Simran Sachdeva
Dance video viral : आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां लोगों को अपने टैलेंट का प्रदर्शन करने का मौका मिल जाता है। ऐसे में 63 साल की एक महिला अपने डांस के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर डालती हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो जाते हैं। इसलिए अब इस महिला को डांसिंग दादी के नाम से भी जाना जाता है। इस बुजुर्ग महिला ने अपने डांस से सभी लोगों का दिल जीत लिया है। इसके साथ ही इस उम्र में महिला ने सभी को दिखा दिया है कि जीवन में कुछ करने के लिए उम्र मायने नहीं रखती। ऐसे में डांसिंग दादी का एक बार फिर नया वीडियो वायरल (Dance video viral) हो रहा है।
Advertisement
यहां देखें वायरल वीडियो
View this post on Instagram
Courtesy : @ravi.bala.sharma
Advertisement
वीडियो में महिला रणबीर कपूर के 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' गाने पर डांस करते हुए नज़र आ रही है। इस वीडियो (Dance video viral) में महिला जबरदस्त ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही है। उनके एक्सप्रेशन और एनर्जी लेवल परफॉर्मेंस में जान डाल देता है।
Advertisement
लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
इस वीडियो को @ravi.bala.sharma ने खुद अपने अपने अकाउंट से शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड। इस वीडियो (Dance video viral) की लोग भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने कई कमेंट्स भी किए है। जिसमें एक यूजर ने लिखा है कि बहुत खूबसूरत। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है बहुत ही प्यारा। बता दें कि इस महिला के इंस्टाग्राम पर 619K फॉलोअर्स है।
Advertisement

Join Channel