Yamuna Expressway पर कंटेनर-बस की खतरनाक टक्कर, 30 से ज्यादा लोग घायल
Yamuna Expressway पर मंगलवार सुबह घने कोहरे की वजह से कंटेनर और बस में टक्कर हो गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।
01:19 PM Dec 20, 2022 IST | Desk Team
Yamuna Expressway पर मंगलवार सुबह घने कोहरे की वजह से कंटेनर और बस में टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।बता दे कि पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अभिषेक वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह मध्यप्रदेश से दिल्ली की तरफ आ रही एक निजी बस यमुना एक्सप्रेसवे के ईस्टर्न पेरीफेरल पुल के पास आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि घना कोहरा होने के कारण बस चालक को कंटेनर दिखाई नहीं दिया तथा बस कंटेनर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे से करीब 20 फुट नीचे जा गिरी।
Advertisement
विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया
उन्होंने बताया कि इस घटना में बस में सवार 60 यात्री बस के अंदर फंस गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दनकौर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया।
अभियान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से पांच की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।उन्होंने बताया कि कोहरे और ठंड के कारण पुलिस अधिकारियों को बचाव अभियान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Advertisement