W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दरिंदगी : हवस को पूरा करने की खातिर साढ़े चार वर्षीय बच्चे को आरी से काटने वाले दरिंदे को पुलिस ने किया काबू

चंद घंटो पहले औद्योगिक नगर लुधियाना के मकंद सिंह इलाके में साढ़े चार वर्षीय बच्चे की कुकर्म के बाद तेजधार लोहे की आरी से कत्ल किए जाने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कातिल को पकडऩे का दावा किया है।

01:45 PM Nov 01, 2019 IST | Shera Rajput

चंद घंटो पहले औद्योगिक नगर लुधियाना के मकंद सिंह इलाके में साढ़े चार वर्षीय बच्चे की कुकर्म के बाद तेजधार लोहे की आरी से कत्ल किए जाने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कातिल को पकडऩे का दावा किया है।

दरिंदगी    हवस को पूरा करने की खातिर साढ़े चार वर्षीय बच्चे को आरी से काटने वाले दरिंदे को पुलिस ने किया काबू
Advertisement
लुधियाना : चंद घंटो पहले औद्योगिक नगर लुधियाना के मकंद सिंह इलाके में साढ़े चार वर्षीय बच्चे की कुकर्म के बाद तेजधार लोहे की आरी से कत्ल किए जाने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कातिल को पकडऩे का दावा किया है।
Advertisement
Advertisement
पुलिस के मुताबिक हत्या का 40 वर्षीय आरोपी फूलचंद उर्फ पप्पू शहर से भागने की फिराक में था कि उसे प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते कल डाबा रोड़ स्थित बाबा मुकंद सिंह नगर की गली न. 1 से लापता साढ़े चार वर्षीय विश्वास शुकल का शव घर के सामने स्थित क्वार्टर से मिला तो आरंभिक जांच के बाद आशंका जताई गई कि मासूम बच्चे के साथ कुकर्म हुआ है। इसी संबंध में पुलिस ने अंदेशे के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस मे मृतक विश्वास के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया।
Advertisement
बच्चे की मां ने रोते हुए बताया कि वो दो मंजिला वेहड़े में रहते हैं, यहां 75 के करीब क्वार्टर बने हैं। वो दूसरी मंजिल पर लास्ट के क्वार्टर में रहते हैं। उसका पति अशोक सिलाई मशीन फैक्टरी में नौकरी करता है। उसके दो बच्चे दस महीने की बेटी और साढ़े चार साल का बेटा विश्वास था। कल भी उसका पति काम पर गया था। इस दौरान घर पर उसका बच्चा और मोहिनी थे। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे विश्वास मां से ये कहकर बाहर बने शौचालय में चला गया कि वो टॉयलेट करने जा रहा है। इसके बाद मोहिनी सो गई। उसने बताया कि नींद में उसे लगा कि उसके बेेटे ने उसे अवाज लगाई है, लेकिन तब उसकी आंख नहीं खुली। कुछ देर बाद जब वो शौचालय के पास गई तो वहां उसका बेटा नहीं था।
उसने इधर-उधर तलाशा मगर उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मोहिनी पास ही पति की फैक्टरी में उसे बुलाने के लिए चली गई। उसने वहां जाकर पति को सारी बात बताई। जिसके बाद पति भी अपने साथियों के साथ स्टेशन व बाकी जगह बेटे को तलाशने लगा।
इस दौरान रात करीब साढ़े 9 बजे उसे घर से फोन आया कि उसके बेटे का शव सामने के क्वार्टर से मिला है। ये सुनते ही वो घर पहुंचा तो देखा कि उसका बेटा अर्धनग्न हालत में पड़ा था और उसकी पूरी गर्दन कटी हुई थी, जोकि हल्की सी ही धड़ के साथ जुड़ी थी। उसके पास बेल्ट पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस पहुंची और सभी चीजें कब्जे में ले ली।
अशोक ने आरोप लगाया कि सामने कमरे में रहने वाला आरोपी रहता है। जब वो अपने बच्चे को ढूंढ रहा था तो आरोपी अपने क्वार्टर को ताला लगाकर बैग उठाकर ऑटो में जा रहा था। उन्हें लगा कि आरोपी अपने गांव जा रहा है, लेकिन ये नहीं पता था कि वो ये कांड करके जा रहा है।
– सुनीलराय कामरेड
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×