For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आ गई राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा की तारीख: CM योगी होंगे मुख्य अतिथि

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में योगी आदित्यनाथ का स्वागत

05:53 AM May 28, 2025 IST | Aishwarya Raj

राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में योगी आदित्यनाथ का स्वागत

आ गई राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा की तारीख  cm योगी होंगे मुख्य अतिथि

अयोध्या में 5 जून 2024 को गंगा दशहरा पर राम दरबार सहित 7 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। 101 आचार्यों की देखरेख में यह अनुष्ठान होगा, जिसे लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। 5 जून 2024 को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर राम दरबार सहित कुल 7 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होगा। यह अनुष्ठान अयोध्या और काशी से आए 101 आचार्यों की देखरेख में अभिजीत मुहूर्त और स्थिर लग्न में संपन्न किया जाएगा। मंदिर निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच चुके इस दिव्य आयोजन की जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक उत्सव होगा और इसकी लाइव टेलीकास्ट की भी व्यवस्था की गई है।

3 जून से शुरू होंगे अनुष्ठान, सरयू जल कलश यात्रा से होगी शुरुआत

प्राण प्रतिष्ठा से पहले तीन दिवसीय विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। 2 जून को महिलाएं सरयू नदी से जल भरकर कलश यात्रा निकालेंगी। 3 जून की सुबह 6:30 बजे से सभी मंदिरों में पूजा-पाठ की शुरुआत होगी, जो रात 9 बजे तक चलेगा। दोपहर में एक घंटे का विश्राम भी रहेगा। 4 जून को भी इसी तरह पूजा-अनुष्ठान किया जाएगा। फिर 5 जून को सुबह 5:30 बजे पूजा शुरू होगी और 11 बजे के बाद प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

राम दरबार सहित 7 मंदिरों में स्थापित होंगी मूर्तियां

मंदिर के पहले तल पर भगवान श्रीराम, माता सीता, भरत और हनुमान जी की मूर्तियों के साथ राम दरबार की स्थापना की गई है। परकोटे में 6 अन्य मंदिरों में भगवान सूर्य, गणेश, शिव, हनुमान, माता भगवती और माता अन्नपूर्णा की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। ये मूर्तियां मकराना के सफेद संगमरमर से बनाई गई हैं और जयपुर के मूर्तिकार सत्य नारायण पांडे एवं उनकी टीम ने इन्हें निर्मित किया है।

Tenali Ram में नई धमाकेदार एंट्री: Kunal Karan Kapoor बने लक्ष्मण!

रामलला के दर्शन जारी रहेंगे, भक्तों के लिए खुलने की तिथि तय नहीं

चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ग्राउंड फ्लोर पर विराजमान रामलला के दर्शन पूर्ववत जारी रहेंगे। हालांकि, फर्स्ट फ्लोर और परकोटे के 6 मंदिरों को भक्तों के लिए कब खोला जाएगा, इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा। फिलहाल मंदिर के पश्चिम हिस्से में लिफ्ट लगाए जाने का कार्य जारी है। राम मंदिर का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है और हाल ही में मुख्य शिखर पर 42 फीट ऊंचा ध्वज दंड स्थापित किया गया, जिससे मंदिर की कुल ऊंचाई अब 203 फीट हो गई है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aishwarya Raj

View all posts

Advertisement
×