Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भोलेनाथ का प्रिय धतूरा किस्मत चमकाने में ही नहीं बल्कि इन बीमारियों से छुटकारा दिलाने में है कारगर

सावन मास 17 जुलाई से शुरू हो गया है। वहीं भगवान भोलेनाथ को धतूरा काफी ज्यादा पसंद हैं। शरीर पर भस्म रमाने वाले भागवान शिव को धतूरा अर्पित करने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

07:12 AM Jul 24, 2019 IST | Desk Team

सावन मास 17 जुलाई से शुरू हो गया है। वहीं भगवान भोलेनाथ को धतूरा काफी ज्यादा पसंद हैं। शरीर पर भस्म रमाने वाले भागवान शिव को धतूरा अर्पित करने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

सावन मास 17 जुलाई से शुरू हो गया है। वहीं भगवान भोलेनाथ को धतूरा काफी ज्यादा पसंद हैं। शरीर पर भस्म रमाने वाले भागवान शिव को धतूरा अर्पित करने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 
Advertisement

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोलेनाथ की ये सबसे प्रिय चीज केवल किस्मत चमकाने में ही नहीं बल्कि मनुष्य को होने वाली बीमारियों से भी छुटकारा दिलाने में कारगर है।

1.दमा की शिकायत

जिन भी लोगों को दमा की पेरशानी है उनके लिए धतूरा काफी फायदेमंद होता है। इसका प्रयोग करने के लिए धतूरे को अपामार्ग और जवासा नामक जड़ी बूटी के साथ मिलाकर चूर्ण तैयार कर लें। अब आपको इसको रोजाना केवल सूंघना है जिससे आपकी परेशानी जल्द ही दूर हो सकेगी। 

2.जोड़ो के दर्द में राहत

जोड़ो के दर्द से निजात पाने के लिए धतूरा काफी लाभकारी साबित होता है। इसके लिए धतूरे के पिसे हुए पत्तों में शिलाजीत मिलकार इसका लेप तैयार कर लें। इससे शरीर में होने वाली सूजन और दर्द जल्दी ही कम होगा।

3.वायरल बुखार में राहत

वायरल बुखार हो जाने पर काले धतूरे के बीजों को पीसकर इसका चूर्ण तैयार कर लें। अब दिन में दो से तीन बार इस चूर्ण का एक चौथाई चम्मच का सेवन करें। इससे शरीर का तापमान सामान्य हो जाएगा। 

4.बार-बार गर्भपात होना

जिन महिलाओं को गर्भ बार-बार गिर जाता है तो ऐसी महिलाओं को इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए धतूरे के फल को पीसकर पाउडर तैयार कर लेना चाहिए। अब इस चूर्ण में घी और शहद मिलाकर इसका सेवन करना चाहिए। इससे आपकी परेशानी जल्द ही ठीक होगी। 

नोट:इस उपाय को करने से पहले एक बार चिकित्सक से सलाह एक बार जरूर लें। 

5.कान में दर्द से राहत

जिन लोगों के कान में अक्सर दर्द या फिर सूजन रहती है। उन लोगों को धतूरे के पत्तों के  रस को उबालकर थोड़ा गाढ़ा बना लेना चाहिए। इसे थोड़ा सा ठंडा करने के बाद कान के पीछे वाले हिस्से पर लगाना चाहिए इससे आपको तुंरत ही आराम मिलेगा। 

6.गंजेपन से छुटकारा 

धतूरे के पत्तों के रस को सिर पर लगाने से डैंड्रफ की समस्या खत्म होती है साथ ही गंजेपन से भी छुटकारा मिलता है। 
Advertisement
Next Article