बीजू जनता दल के सांसद की बहू ने दर्ज करायी दहेज प्रताड़ना की FIR, ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप
मध्यप्रदेश पुलिस ने ओडिशा के कटक से लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ उनकी बहू की शिकायत पर दहेज मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
01:35 PM Aug 19, 2021 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
मध्यप्रदेश पुलिस ने ओडिशा के कटक से लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ उनकी बहू की शिकायत पर दहेज मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
Advertisement
एक पुलिस अधिकारी ने अपना नाम जाहिर न करने के अनुरोध पर बृहस्पतिवार को बताया कि भोपाल के महादेव परिसर में रहने वाली शिकायतकर्ता साक्षी की शादी ओडिशा के बीजू जनता दल के सांसद के बेटे लोकरंजन (38) से दिसंबर 2016 को दिल्ली में हुई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को महिला थाने में दर्ज की गई शिकायत में साक्षी ने कहा है कि उसके परिवार ने उसकी शादी पर काफी पैसा खर्च किया था और अब उसे दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है।
Advertisement
उन्होंने बताया कि सांसद, उनकी पत्नी महाश्वेता और बेटे लोकरंजन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (विवाहित स्त्री को आपराधिक आशय से फुसलाकर ले जाना या निरुद्ध रखना) धारा 506 (आपराधिक धमकी) और धारा 34 (आपराधिक साजिश) तथा दहेज रोकथाम अधिनियम की धारा 3/4 (दहेज लेने और देने या दहेज लेने और देने के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने शिकायत के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Advertisement

Join Channel