अपनी मां के लिए एक बेटी ढूंढ़ रही है संस्कारी पति,सोशल मीडिया यूज़र्स ने भी दिया अपना सहयोग
आए दिन सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने पूरी दुनिया को महज एक चीज में समेट दिया है। ऐसे में किसी को कोई भी जानकारी क्यों ना चाहिए
09:11 AM Nov 04, 2019 IST | Desk Team
आए दिन सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने पूरी दुनिया को महज एक चीज में समेट दिया है। ऐसे में किसी को कोई भी जानकारी क्यों ना चाहिए हो इसके लिए सारे सुझाव सोशल मीडिया पर आपको तुंरत मिल जाएंगे। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर बेहद अलग सा मामला आया है जहां पर 24 साल की एक लड़की अपनी मां के लिए संस्कारी पति की तलाश में है। इतना ही नहीं इसके लिए लड़की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी साझा किया है। जिस पर लोगों ने खूब सारे फनी कमेंट्स करने शुरू कर दिए है।
Advertisement
दूल्हे में होनी चाहिए ये खूबियां
इस लड़की का नाम आस्था वर्मा है। अपनी मां के लिए दूल्हा ढूंढने वाली आस्था वर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर हैशटैग ग्रूम हंटिंग के तहह ट्वीट किया है। आस्था ने लिखा मैं अपनी मां के लिए 50 साल का दूल्हा ढूंढने की तलाश कर रही हूं। वह शाकाहारी और शराब से दूर रहने वाला होना चाहिए। साथ ही आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्ति को तरजीह दी जाएगी। इतना ही नहीं आस्था ने यह सारी बातें लिखते हुए अपनी मां के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। अब मां-बेटी के इस साहसिक काम के लिए लोग उनकी खूब सराह रहे हैं।
मां के लिए पति और खुद के लिए एक अच्छे पिता की तलाश करने वाली आस्था के पोस्ट पर लोग खूब सारे कमेंट्स करने में लगे हुए हैं। जब आस्था वर्मा को मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी इस बात पर उनका कहना था कि वो टिंडर से लेकर शादी डॉट कॉम तक सबकुछ ट्राई कर चुकी हैं लेकिन अपने इस काम में सफल नहीं हो पाई।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा मैंने हर जगह आजमाया,मगर मैं असफल रही। मैंने काफी लंबे समय तक हस्तक्षेप नहीं किया। लेकिन सोचा उनकी खुशी के लिए मैं ढूंढ सकती हूं और वहां पर अपनी आवाज उठा सकती हूं जहां पर लोग मेरी बात सुन सके।
आस्था का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये ट्वीट उन्होंने 31 अक्टूबर को किया। उनके इस ट्वीट पर अभी तक करीब 31 हजार लाइक्स और 7 हजार से ज्याद रि-ट्वीट्स आ गए हैं। सोशल मीडिया की जनता ने अस्था की तारीफ करते हुए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
Advertisement