For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

David Warner-Mitchell Marsh ने बनाया World Cup की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड

11:21 PM Oct 20, 2023 IST | Sumit Mishra
david warner mitchell marsh ने  बनाया world cup की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड

मार्श ने वार्नर के साथ मिलकर की रिकॉर्ड साझेदारीमार्श और वार्नर ने पहले विकेट के लिए 259 रन की साझेदारी की।
यह वनडे विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।इस जोड़ी ने ब्रैड हैडिन और शेन वॉटसन की 183 रन की ओपनिंग साझेदारी को पीछे छोड़ दिया, जो 2011 विश्व कप में आई थी।वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।
शुरुआती 10 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में बनाया अपना रिकॉर्ड स्कोरऑस्ट्रेलिया ने आज शुरुआती 10 ओवरों के बाद 82/0 का स्कोर बनाया। क्रिकबज के मुताबिक, विश्व कप इतिहास में पहले 10 ओवरों में यह कंगारू टीम का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले 10 ओवरों में अधिकतम 80/0 का स्कोर बनाया था।
मार्श के वनडे करियर पर एक नजर मार्श ने साल 2011 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे क्रिकेट करियर का आगाज किया था।79 पारियों में उन्होंने लगभग 35 की औसत और 94.62 की स्ट्राइक के साथ 2,411 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में वह 2 शतक जमाने के अलावा 18 अर्धशतक भी अपने नाम कर चुके हैं।64 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 5.45 की इकॉनमी रेट से 54 विकेट भी लिए हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Sumit Mishra

View all posts

Advertisement
×