Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दया सिंह लहौरिया खन्ना की अदालत में हुआ पेश, अदालत परिसर पुलिस छावनी में तबदील

NULL

10:45 AM Sep 27, 2017 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना-खन्ना : बैंक डकैती समेत कई केसों में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात आतंकी दया सिंह लहौरिया को आज भारी पुलिसिया सुरक्षा प्रबंधों के तहत आज करीब ढाई साल उपरांत खन्ना की अदालत में पेश किया गया। हालांकि अधिकांश तौर पर उन्हें सुरक्षा प्रबंधों का हवाला देकर व्यक्तिगततौर पर पेश करने की बजाए दिल्ली की तिहाड़ जेल में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए ही खन्ना की अदालत में पेश किया जाता रहा है। किंतु आज उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल से करीब 5 दर्जन से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों और कमांडो की विशेष टीम के साथ बख्तरबंद गाड़ी में खन्ना की अदालत में पेश करने के लिए लाया गया। दया सिंह लहौरिया को पेश करते वक्त खन्ना की अदालत परिसर को पुलिस ने छावनी में तबदील कर दिया।

लहौरिया को न्यायधीश अमरजीत सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। आतंकी लहौरिया के वकील जगमोहन सिंह ने बताया कि अदालत ने अगली पेशी 21 अक्तूबर को निर्धारित की है। लहौरिया को मिलने उसकी बहन समेत कई रिश्तेदार आए हुए थे। गौरतलब है कि 1987 में लहौरिया के खिलाफ खन्ना के बैंक आफ इंडिया में डाके का मामला पुलिस स्टेशन खन्ना सिटी के अंतर्गत धारा 392 के अधीन दर्ज किया गया था परंतु पुख्ता सबूतों की कमी के कारण दया सिंह लहौरिया को 2007 में बरी कर दिया गया था।

बाद में इस फैसले के खिलाफ अपील दायर हुई थी। जिक्रयोग है कि लहौरिया की पेशी पर हर बार दिल्ली की तिहाड़ से पंजाब लाने और ले जाने पर लाखों रूपए खर्च आते है और लाहौरिया टांडा अधीन कई केसों का सामना कर रहे है। वकील जगमोहन सिंह के मुताबिक अगली पेशी के अवसर पर वह इस केस का जवाब दावा पेश करेंगे। आज सुरक्षा प्रबंधों के चलते और पुलिस की सख्ती के कारण अदालत में रोजमर्रा के कई काम प्रभावित हुए है। इस अवसर पर खन्ना पुलिस द्वारा एसपी-डी रविंद्रपाल सिंह संधू, डीएसपी जगविंद्र सिंह चीमा, डीएसपी रंजीत सिंह और एसएचओ रजनीश सूद अन्य पुलिस मुलाजिमों के साथ मौके पर तैनात थे।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Advertisement
Next Article