Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लखनऊ के इस मंत्री के घर पर मिला शव! युवक की गोली मारकर हुई थी हत्या

आज केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर लेकर खुब चर्चा हो रही है। क्योंकि उनके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला है जिसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है। युवक का शव केंद्रीय मंत्री के लखनउ के पास वाले घर पर मिला है जिसके बाद मंत्री पर तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे है।

12:47 PM Sep 01, 2023 IST | Desk Team

आज केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर लेकर खुब चर्चा हो रही है। क्योंकि उनके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला है जिसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है। युवक का शव केंद्रीय मंत्री के लखनउ के पास वाले घर पर मिला है जिसके बाद मंत्री पर तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे है।

आज केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर काे लेकर खुब चर्चा हो रही है। क्योंकि उनके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला है जिसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है। युवक का शव केंद्रीय मंत्री  के लखनऊ के पास वाले घर पर मिला है जिसके बाद मंत्री पर तमाम तरह के आरोप  लगाए जा रहे है। युवक की पहचान विनय श्रीवास्‍तव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की पिस्‍टल से गोली चली है। गोली सीधे विनय श्रीवास्‍तव के सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने लाइसेंसी पिस्‍टल बरामद कि है और शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। विनय श्रीवास्‍तव के बारे में बात करें तो वो बीजेपी कार्यकर्ता होने के साथ-साथ विकास किशोर का दोस्‍त भी था और दोनों साथ रहते थे।
Advertisement
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर आवास पर हुई हत्या
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में स्थित आवास पर ये घटना हुई है । यहीं पर विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है घटना के बाद डीसीपी राहुल राज, ADCP चिरंजीव नाथ सिन्हा समेत भारी पुलिस बल वहां पहुंचा। इस मामले की तहकीकात करते हुए  पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। विनय श्रीवास्‍तव की हत्या को लेकर परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस के पास मामला दर्ज कराया है।परिजनों का कहना है कि  बेटा कल दिल्ली चला गया था। वो फ्लाइट से आ रहा है। वहीं मीडिया ने जब कहा कि विनय आप लोगों के साथ कब से था तो उन्होंने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव से साथ रह रहा था।
कौशल किशोर ने कहा जानकारी मिलते ही दी पुलिस आयुक्त को सूचना
इस मामले को लेकर कौशल किशोर ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया, मुझे घटना की जानकारी मिली तो मैंने पुलिस आयुक्त को फोन पर सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं पुलिस अपना काम करेगी। मौके पर बेटा मौजूद नहीं था। उसकी पिस्टल बरामद हुई है।वहीं DCP पश्चिमी लखनऊ राहुल राज ने बताया विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हुई है। सिर पर भी चोट का निशान है। रात में 6 लोग आए थे। उन्होंने  खाना-पीना खाया। इसके बाद गोली लगने से मौत हो गई। पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है। हालांकी मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। इसके अलावा सीसीटीवी लगे हैं। इनकी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
Advertisement
Next Article