W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mathura में जली हुई कार से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

04:37 PM Feb 26, 2024 IST | Yogita Tyagi
mathura में जली हुई कार से मिला शव  जांच में जुटी पुलिस
Advertisement

Mathura: मथुरा जिले के पुलिस ने फरह-परखम मार्ग पर सोमवार को एक जली हुई कार से एक अज्ञात शव बरामद किया जो कि जली हुई अवस्था में था। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने कहा, यह स्पष्ट नहीं है कि यह आकस्मिक था या साजिश के तहत ऐसा किया गया। उन्होंने बताया कि कार के नंबर से पता चला कि यह आगरा के रहने वाले व्यक्ति के नाम से पंजीकृत है

  • मथुरा से एक जली हुई कार से एक अज्ञात शव बरामद किया गया
  • शव पूरी तरह जली हुई अवस्था में पाया गया
  • यह स्पष्ट नहीं है कि यह आकस्मिक था या साजिश के तहत ऐसा किया गया
  • कार के नंबर से पता चला कि यह आगरा के रहने वाले व्यक्ति के नाम से पंजीकृत है

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि कार मालिक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और उनसे बातचीत के बाद तथ्य स्पष्ट हो पाएंगे। उन्होंने बताया कि शव एक पुरुष का शव है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अरविन्द कुमार ने यह भी कहा कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×