पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की नहर में तैरती हुई लाश बरामद
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के मुलाजिम की संदिगध अवस्था में मौत हुई है
02:44 PM Jan 09, 2020 IST | Shera Rajput
लुधियाना- बठिण्डा : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के मुलाजिम की संदिगध अवस्था में मौत हुई है और उसकी बठिण्डा के सरहंद नहर से लाश मिली है। मृतक कांस्टेबल हरजोत सिंह 28 वर्षीय पुत्र हरदयाल सिंह निवासी गांव बादल का रहने वाला था और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सिक्योरिटी में तैनात था और वह बीते दिनों ही गुम हुआ था।
Advertisement
बठिण्डा में सरहंद नहर से उसकी स्र्कोपियों गाड़ी मिली और आज उसकी नहर में तैरती हुई लाश मिली है और यह मामला संदिगध माना जा रहा है। लाश बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रकाश सिंह बादल के गांव के ही रहने वाले हरजोत सिंह ढिल्लों का शव वीरवार को बठिंडा के पास नहर से मिला। पंजाब पुलिस में बतौर एएसआइ हरजोत सिंह ढिल्लों बुधवार से गायब था।
जानकारी के अनुसार, हरजोत सिंह ढिल्लों काफी समय से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य कर रहा था। हरजोत अचानक बुधवार को गायब हो गया।
इसके बाद काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। वीरवार को उसकी गाड़ी बठिंडा नहर के पास खड़ी मिली और आज बठिंडा की समाजसेवी संस्था सहारा जनसेवा के सदस्य संदीप सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह एक फोन कॉल के जरिये नहर में एक शव देखे जाने की जानकारी मिली। संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और लोगों की मौजूदगी में शव को नहर से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हरजोत के पिता पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के करीबी थे।
हरजोत सिंह ढिल्लों का शव नहर से मिलने की जानकारी प्राप्त होने के बाद घटनास्थल पर बठिंडा के एसएसपी डा. नानक सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने वहां छानबीन की। डा. नानक सिंह ने कहा कि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि हरजोत सिंह की मौत नहर में डूबने से हुई है या उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंका गया।
उन्होंने कहा कि मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। हरजोत सिंह ढिल्लों के शव को बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हरजोत का शव मिलने की खबर के बाद बादल परिवार के ज्यादातर सुरक्षाकर्मी बठिंडा के सिविल हॉस्पिटल पहुंचे। हरजोत के परिजन भी वहां पहुंचे हैं।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement