Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

टांडा में दरिंदगी : रंजिश के चलते सो रहे परिवार को जिंदा जलाया, मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, 5 जख्मी

NULL

03:12 PM May 07, 2018 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना-होशियारपुर : टांडा – उड़मुड़ कस्बे में रंजिश के चलते एक ही परिवार के सो रहे सदस्यों को घर के अंदर आग लगा दी। सो रहे परिवार के एक मासूम बच्चे की आग के साथ बुरी तरह झुलसने से मौत हो गई जबकि 5 अन्य परिवारिक सदस्य भी बुरी तरह झुलस गए है, जिनमें से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी जख्मियों को नाजुक हालत में इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यह घटना टांडा के ईश्वर सिंह कालोनी की है। जबकि मृतक बच्चे का नाम हरमनप्रीत सिंह बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दरिंदगी से भरपूर दर्दनाक घटना उस समय घटी जब रंजिश के चलते एक दोषी ने पेट्रोल डाल कर सो रहे परिवार को जिन्दा जला दिया जिसके चलते एक मासूम बच्चे की बुरी तरह आग से झुलसे बच्चे की मौत हो गई। जबकि घर के मालिक लक्षमण सिंह की पत्नी गुरदेव कौर, बहु राजवंत कौर,पोत्री परमिंदर कौर,पोत्रा जसकरण सिंह और स्वयं लक्षमण सिंह बुरी तरह जल गए। इन्सानियत को शर्मशार करने वाली घिनौनी घटना चलते एक और जहाँ परिवार में मातम का माहौल है वही हंसते खेलते परिवार को जिन्दा जलाये जाने की घटना से हर कोई सकते में है।

यह घटना रविवार की सुबह छ : बजे संत बाबा इछर सिंह कालोनी में उस समय घटित हुई जब लक्षमण के परिवार के चार लोगो को पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति जोगिन्दर सिंह ने घर में सो रहे पांच लोगो को पेट्रोल छिडक़र आग के हवाले कर दिया जिस में दस माह के मासूम की मौत हो गई वही चार लोग गंभीर रूप में झुलस गए सभी को पुलिस की मदद से सिविल हस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया। वही मोके पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीर देखते हुए दोषी जोगिन्दर सिंह की तालाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रशपाल सिंह के मुताबिक दोषी को जल्द पकड़ लिया जाएंगा। उधर लक्ष्मण सिंह के बेटे कुलदीप सिंह के मुताबिक जोगिन्दर सिंह जिन्दा जो अपने घर पर गलत औरतों को लेकर आता था जिसके विरोध में बदला लेने के लिए उसने यह घिनौना कार्य किया है।

– सुनीलराय कामरेड

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article