UP News: मथुरा में मौत का तांडव! वृंदावन आश्रम के नजदीक दो शव मिलने से मचा हाहाकार, पुलिस जांच में जुटी
आश्रम में रात में श्रद्धालुओं को रुकने तक नहीं दिया जाता। आश्रम के लोग महिलाओं को पीटकर बाहर भगा देते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बाहर सोना पड़ता है।
02:30 PM Oct 28, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
मंदिरों का शहर मथुरा के वृंदावन में आश्रम में त्योहार के बाद शुक्रवार सुबह दो महिला का शव मिला । शव के मिलने से आश्रम के नजदीक में हाहाकार सा मच गया, इस घटना की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। वहीं, इस शवों की किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त नहीं हुई और स्थानीय पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Advertisement
आश्रम के पास दोनों शव पड़े हुए मिले
आपकों बता दें कि तीर्थनगरी की संत कॉलोनी में एक कथावाचक का आश्रम है और इस आश्रम से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही दो महिलाओं के शव पड़े हुए थे। शवों को लेकर सनसनी सा माहोल बन गया और इस घटना की सूचना पुलिस तक सूचित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों महिलाओं में एक महिला 61 वर्षीय चंपा गुप्ता निवासी लखनऊ और 68 वर्षीय सुशीला देवी निवासी बिहार के रूप में व्यापक तौर से हुई है।
दोनों महिलाओं की मौत का जिम्मेदार कौन?
Advertisement
इस मामले को लेकर स्थानयी लोगों ने कहा कि दोनों महिलाओं की मौत का मुख्य कारण यह आश्रम ही है। आश्रम के बाबा दास ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सेवा से लेकर खान-पान की सही सुविधा उपलब्ध है । लेकिन जो भी आश्रम में भक्त लोग कथा सुनने के लिए आते है उनके लिए विश्राम की किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
Advertisement

Join Channel