Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

तुर्की में भूकंप से मरने वालों की संख्या हुई 114, एक हजार से ज्यादा लोग घायल

इजमिर में आए एक भीषण भूकंप में अब तक 114 लोगों की मौत हो चुकी है। इस प्राकृतिक आपदा में 1,035 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 137 लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

02:19 PM Nov 04, 2020 IST | Desk Team

इजमिर में आए एक भीषण भूकंप में अब तक 114 लोगों की मौत हो चुकी है। इस प्राकृतिक आपदा में 1,035 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 137 लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।

तुर्की के पश्चिमी प्रांत इजमिर में आए एक भीषण भूकंप में अब तक 114 लोगों की मौत हो चुकी है। इस प्राकृतिक आपदा में 1,035 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 137 लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। तुर्की के आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण (एएफएडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
Advertisement
एएफएडी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी, ‘‘हालिया सूचना के अनुसार भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 114 हो गई है। भूकंप में 1,035 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 137 लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं।’’ एएफएडी के अनुसार भूकंप के कारण ढह गई इमारतों के मलबे में तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। 
गौरतलब है कि तुर्की के इजमिर प्रांत में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें कम से कम 20 इमारतें ढह गई थीं। ध्वस्त इमारतों के मलबे के आसपास दिन-रात खोज और बचाव अभियान चल रहा है। 
Advertisement
Next Article