Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 10 लाख होना ‘अति कष्टदायक मील का पत्थर’: एंटोनियो गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोना वायरस महामारी से दुनिया भर में 10 से अधिक मौतें होने को ‘अत्यंत कष्टदायक मील का पत्थर’ बताते हुए कहा कि यह आंकड़ा दिमाग को सुन्न कर देने वाला है।

09:36 AM Sep 29, 2020 IST | Desk Team

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ा के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 10 लाख 555 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं तीन करोड़ 32 लाख 73 हजार 720 लोग संक्रमित हुए हैं। 
 गुटेरेस ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी दुनिया एक अत्यंत कष्टदायक मील के पत्थर तक पहुंच गयी है। कोविड-19 महामारी से 10 लाख लोगों की जान चली गयी। यह दिमाग को सुन्न कर देने वाला आंकड़ा है। हमें किसी व्यक्ति के जीवन को कभी नहीं खोना चाहिए। वे माता-पिता, पति-पत्नी, भाई-बहन, दोस्त और सहकर्मी थे। इस महामारी की क्रूरता से दर्द कई गुना बढ़ गया है। 
उन्होंने कहा, ‘‘और अभी भी वायरस के प्रसार, नौकरियों के नुकसान, शिक्षा में बाधा और हमारे जीवन में उथल-पुथल का कोई अंत नहीं है। हम इस चुनौती को पार कर सकते हैं लेकिन हमें गलतियों से अवश्य सीखना चाहिए। जिम्मेदार नेतृत्व मायने रखता है। विज्ञान मायने रखता है। सहयोग मायने रखता है और गलत जानकारी जान ले लेती है।’’ गुटेरेस ने शारीरिक दूरी बनाये रखने, फेस मास्क पहनने और हाथ धोते रहने का आह्वान किया। 
डीजल के लगातार पांचवें दिन भी हुई कटौती, पेट्रोल के भाव स्थिर, टंकी फुल कराने से पहले जान लें नए रेट्स
Advertisement
Next Article