W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ठाणे रसायन फैक्टरी विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9, मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज

10:12 AM May 24, 2024 IST | Yogita Tyagi
ठाणे रसायन फैक्टरी विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 9  मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज
Advertisement

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रसायन फैक्टरी विस्फोट के मामले में दुर्घटनास्थल से एक और शव मिला है जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर नौ हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने डोंबिवली MIDC के फेज दो में स्थित ‘अमुदान केमिकल्स’ के मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। कल्याण के तहसीलदार सचिन शेजल ने बताया कि मृतक संख्या नौ हो गई है और यह बढ़ भी सकती है क्योंकि उन्हें परिसर में और शव होने का संदेह है। अधिकारी ने कहा, मलबा हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आसपास के कारखानों में काम करने वाली कई महिलाओं सहित 64 लोग इस हादसे में घायल हो गए और कम से कम छह अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डोंबिवली में AIMS अस्पताल में 24 मरीजों का इलाज हो रहा है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रसायन कारखाने में बृहस्पतिवार अपराह्न विस्फोट होने के बाद आग लग गयी थी।

काबू पाने के लिए दमकल की दस गाड़ियां मौके पर

कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कैलास निकम ने कहा आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दस गाड़ियों को लगाया गया और बृहस्पतिवार रात 11 बजे तक आग बुझाने का काम जारी रहा। उन्होंने बताया, अब प्रशीतन अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके में जले हुए रसायनों की तीखी गंध फैली है। राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पंचनामा किया जाएगा और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। डोंबिवली की मानपाड़ा पुलिस ने फैक्टरी मालिकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए और विस्फोटक पदार्थों तथा खतरनाक रसायनों से संबंधित कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

तहसीलदार शेजल ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘शव बुरी तरह से जल गए हैं और मृतकों की शिनाख्त में मुश्किल हो रही है।’’ ठाणे पुलिस कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के लिए कई पुलिस टीम गठित की गई हैं। घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कारखाने में हुआ धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की इमारत की खिड़कियों के शीशों में दरार आ गईं जबकि कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×