W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

देबिना और गुरमीत ने अपनी बेबी का घर पर किया ग्रैंड वेलकम, केक से लेकर डेकॉर तक सब था स्पेशल

देबिना की डिलीवरी डेट से पहले ही हो गई। जिसके चलते कुछ दिनों तक बच्ची को डॉक्टर्स के ऑब्जर्वेशन में रहना पड़ा लेकिन अब गुरमीत- देबिना की नन्ही परी घर आ गई है। वही अब देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने अपनी लाडली का घर में ग्रैंड वेलकम किया है जिसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली।

01:28 PM Nov 17, 2022 IST | Desk Team

देबिना की डिलीवरी डेट से पहले ही हो गई। जिसके चलते कुछ दिनों तक बच्ची को डॉक्टर्स के ऑब्जर्वेशन में रहना पड़ा लेकिन अब गुरमीत- देबिना की नन्ही परी घर आ गई है। वही अब देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने अपनी लाडली का घर में ग्रैंड वेलकम किया है जिसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली।

देबिना और गुरमीत ने अपनी बेबी का घर पर किया ग्रैंड वेलकम  केक से लेकर डेकॉर तक सब था स्पेशल
Advertisement
टीवी के पॉपुलर कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी हाल ही में दूसरी बार पेरेंट्स बने है। लेकिन इस बार पेरेंट्स बनना उनके लिए वाकई स्पेशल है। क्योकि इस बार देबिना बिना किसी प्लानिंग और बिना किसी मेडिकल ट्रीटमेंट के प्रेग्नेंट हुई थी। आपको बता दे, खुद एक्ट्रेस ने रिवील किया था कि वो कई सालो से मां बनने की कोशिश कर रही थी।
Advertisement
Advertisement
उन्होंने कई मुश्किल ट्रीटमेंट्स करवाए जिसके बाद जाकर उनकी पहली बेटी लियाना का जन्म हुआ था। वही लियाना के जन्म के कुछ महीने बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी दूसरे प्रेगनेंसी की न्यूज़ शेयर की थी। हालांकि एक्ट्रेस इस गुड न्यूज़ के बाद खूब ट्रोल हुई थी। लेकिन उन्होंने बताया था कि इस बार उन्होंने बिना किसी प्रोसीजर के कंसीव किया है। जो उनके लिए नामुमकिन था।
ऐसे में उनकी दूसरी प्रेगनेंसी किसी चमत्कार से कम नहीं थी। वही, अब फाइनली एक्ट्रेस अपनी दूसरी बेटी को जन्म दे चुकी है। साथ ही अब उन्होंने अपने दूसरी बेटी का घर पर ग्रैंड वेलकम भी किया।
आपको बता दे, देबिना की डिलीवरी, डेट से पहले ही हो गई। जिसके चलते कुछ दिनों तक बच्ची को डॉक्टर्स के ऑब्जर्वेशन में रहना पड़ा लेकिन अब गुरमीत- देबिना की नन्ही परी घर आ गई है।
वही अब देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने अपनी लाडली का घर में ग्रैंड वेलकम किया है जिसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली। आपको बता दे इस दौरान कपल ने सब कुछ बड़े ही स्पेशल तरीके से प्लान किया था। उन्होंने अपने घर को पिंक-व्हाइट बैलूंस, आर्टिफिशियल फूल और आर्टिस्टिक चीजों से डेकोरेट किया।
देबिना ने कई तस्वीर शेयर कर इस खास दिन की झलक फैंस को भी दिखाई। एक तस्वीर में  उनकी बड़ी बेटी लियाना चौधरी बैठी हुई दिखाई दी। वही केक पर सब लोगो की नज़रे अटक गई। ये केक इतना खूबसूरत था कि कोई भी इससे अपनी नज़रे नहीं हटा पाया। लेकिन किसी भी तस्वीर में उनकी न्यू बोर्न बेबी का चेहरा नज़र नहीं आया।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×