Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

देबिना -गुरमीत ने बेटी का रखा ये नाम, बेबी का बनाया इंस्टग्राम हैंडल

एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना भट्टाचार्य ने कुछ दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। अब इस खूबसूरत से कपल ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए बताया की उन्होंने अपनी नन्ही परी का क्या नाम रखा है।

04:25 PM Apr 17, 2022 IST | Desk Team

एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना भट्टाचार्य ने कुछ दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। अब इस खूबसूरत से कपल ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए बताया की उन्होंने अपनी नन्ही परी का क्या नाम रखा है।

एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना भट्टाचार्य ने कुछ दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। अब इस खूबसूरत से कपल ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए बताया की उन्होंने अपनी नन्ही परी का क्या नाम रखा है। यहाँ तक की उन्होंने अपनी नन्ही शहज़ादी का अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी क्रिएट किया है। 
Advertisement
टीवी के राम सीता यानी गुरमीत और देबिना सबसे चहिते कपल में से एक है। देबिना और गुरमीत ने साल 2008 में टीवी के सबसे चहिते शो रामायण में राम सीता का किरदार निभाया था।  इस शो से दोनों एक दूसरे की ज़िन्दगी में आय।  इस शो से दोनों ने खूब वह वही लूटी थी। उसके बाद वह टीवी का जाना मन चेहरा बन गए।  एक दूसरे को कई सालो तक डेट करने के बाद साल 2011 में सभी रीती रिवाज़ो से शादी कर ली थी। 
देबिना और गुरमीत की डेटिंग से लेकर शादी तक का सफर काफी रोमंचकारी रहा।  एक कॉमन फ्रेंड के थ्रू दोनों की मुलाक़ात हुई थी।  उसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ वक़्त बिताना शुरू कर दिया था। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आय और साल 2008 में रामायण शो में राम सीता के रूप में साथ में काम किया। उसके बाद दोनों ने ही ये मान लिया की उन दोनों के बिच सिर्फ दोस्ती से बढ़कर भी कुछ है। 
साल 2008 में देबिना और गुरमीत ने फॅमिली और फ्रेंड से चुप कर मंदिर में शादी कर ली थी। अपने घरवालों के साथ साथ मीडिया से भी अपने रिश्ते को कई सालो तक छुपकर रखा दोनों ने।  फिर साल 2011 में अपनी अपनी फॅमिली को मानाने के बाद पुरे रीती रिवज़ों और फॅमिली के आशीर्वाद से शादी की। 
शादी तक़रीबन 10  साल बाद टीवी के इस कपल ने एक खूबसूरत सी बेटी को जन्म दिया।  3 अप्रैल 2022 को उनकी नन्ही परी इस दुनिया में आयी।  देबिना और गुरमीत ने कल ही अपने फैंस के अपनी बेटी का नाम शेयर किया और एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ” हेलो वर्ल्ड ,हमने अपनी प्यारी सी बेटी का नाम लिआना रखा है और हमारी बेटी का इंस्टाग्राम पर स्वागत कीजिये’। 
आपको बता दे देबिना की नन्ही परी का इंस्टाग्राम हैंडल @lianna_choudhary के नाम से है जिसे dady गुरमीत और mumma देबिना हैंडल करेंगी।  
Advertisement
Next Article