टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

किसानों की परेशानियों को कम करने के लिए कर्ज माफी योजना काफी नहीं है : अमरिंदर 

आनंदपुर साहिब : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को स्वीकार किया कि ऋणग्रस्त किसानों की परेशानियों को दूर करने के लिए उनकी सरकार की कर्ज

07:06 PM Jan 24, 2019 IST | Desk Team

आनंदपुर साहिब : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को स्वीकार किया कि ऋणग्रस्त किसानों की परेशानियों को दूर करने के लिए उनकी सरकार की कर्ज

आनंदपुर साहिब : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को स्वीकार किया कि ऋणग्रस्त किसानों की परेशानियों को दूर करने के लिए उनकी सरकार की कर्ज माफी योजना पर्याप्त नहीं थी। मुख्यमंत्री ने परेशान किसानों के किसी तरह के मदद करने में विफल रहने को लेकर केन्द्र पर भी निशाना साधा। उन्होंने उल्लेख किया कि उनकी सरकार की कर्ज माफी योजना व्यथित किसानों की समस्याओं का एक अस्थायी समाधान थी। उन्होंने कहा कि किसानों की दुर्दशा को दूर करने के लिए केंद्र सरकार को स्थायी समाधान ढूंढना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही भूमिहीन किसानों की कर्ज माफी को लेकर एक योजना लाएगी। भूमिहीन किसान भी भारी कर्ज के बोझ तले दबे हैं।

Advertisement

एक अधिकारिक बयान में बताया गया कि राज्य सरकार की कृषि कर्ज माफी योजना के तीसरे चरण की शुरूआत करने के बाद मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया। सिंह ने कहा, ‘‘राज्य के किसानों की सभी परेशानियों को कम करने के लिए कर्ज माफी योजना काफी नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस समय जितनी छूट दे रही है, कई किसानों के कर्ज की राशि उससे अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने बूते सबकुछ नहीं कर सकती है। केंद्र सरकार की मदद जरूरी है।

Advertisement
Next Article