टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हरियाणा में सीटों के बंटवारे पर फैसला सही समय आने पर : शिअद

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने गुरूवार को कहा कि हरियाणा में भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे पर फैसला सही समय आने पर किया जायेगा।

01:47 PM Jun 20, 2019 IST | Shera Rajput

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने गुरूवार को कहा कि हरियाणा में भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे पर फैसला सही समय आने पर किया जायेगा।

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने गुरूवार को कहा कि हरियाणा में भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे पर फैसला सही समय आने पर किया जायेगा। लोकसभा से कुछ समय पहले शिअद ने हरियाणा में भाजपा के साथ गठबंधन किया था। 
राज्य विधानसभा के चुनाव अक्टूबर में होना प्रस्तावित हैं। शिअद की राज्य इकाई के प्रभारी बलविंदर सिंह भुंदर ने कहा कि कितनी सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे यह सही समय पर सहयोगियों के साथ बैठक कर तय किया जाएगा। 
शिअद के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने बुधवार को कहा था कि उनकी पार्टी 90 सदस्यों वाली विधानसभा में 30 सीटें जीतने की स्थिति में है। 
भुंदर ने स्पष्ट किया कि शिअद सीटों की संख्या को लेकर भाजपा से कोई मांग नहीं कर रही है। 
उन्होंने फोन पर बातचीत के दौरान कहा ‘सीटों की संख्या कोई मुद्दा नहीं है। ये सभी चीजें बाद में तब भी हल कर ली जाएंगी जब हम बैठकर इस मुद्दे पर बात करेंगे। ‘
Advertisement
Advertisement
Next Article