असम : अलकायदा से जुड़े जिहादी समूह से संबंध रखने के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार
असम पुलिस ने आतंकवादी संगठन अलकायद से सम्बंधित बांग्लादेशी जिहादी समूह से जुड़े होने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
03:23 PM Mar 05, 2022 IST | Desk Team
असम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुई पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आतंकवादी संगठन अलकायद से सम्बंधित बांग्लादेशी जिहादी समूह से जुड़े होने का आरोप है। इन सभी को असम के हाउली, बारपेटा और कलगछिया से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि राज्य पुलिस की विशेष शाखा द्वारा साझा की गई एक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर, बारपेटा पुलिस ने हाउली और कलगछिया पुलिस थाना क्षेत्रों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार लोगों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद सुमान उर्फ सैफुल इस्लाम ने बारपेटा को एक्यूआईएस की जेहादी गतिविधियों का अड्डा बनाने के लिए चार अन्य लोगों को प्रेरित किया था। डीजीपी ने कहा कि उनके कब्जे से दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।
Advertisement
Advertisement

Join Channel