टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पंजाब CM पद का उम्मीदवार घोषित करने से कांग्रेस की स्थिति पर फर्क नहीं पड़ेगा : BJP

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से रविवार को चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि इससे कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा

05:29 AM Feb 07, 2022 IST | Shera Rajput

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से रविवार को चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि इससे कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से रविवार को चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी  ने कहा कि इससे कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने भी इस घोषणा के बाद सत्ताधारी कांग्रेस पर तंज कसा।
राहुल गांधी ने चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लुधियाना से एक आभासी रैली को संबोधित करने के दौरान चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। राहुल की इस घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री और पंजाब के भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इससे पार्टी की स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा जो पहले से ही ‘बर्बाद’है।
शेखावत ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस कुशासन, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और आंतरिक कलह के कारण बर्बादी की स्थिति में है और कोई चमत्कार भी इसे नहीं बचा सकता है।
चरणजीत चन्नी को कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाना रेत माफियाओं की जीत – बादल
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर आप और शिअद ने भी चन्नी पर निशाना साधा।
शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया, ‘‘चरणजीत चन्नी को कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाना रेत माफियाओं की जीत है। हैरानी की बात है कि माफियाओं ने कांग्रेस आलाकमान पर जीत हासिल की है और अपने उम्मीदवार को उतारा है।’’
पंजाब में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा, ‘‘कांग्रेस के फैसले ने साबित कर दिया है कि वह पंजाब को फिर से लूटना चाहती है जैसा कि उसने पहले किया था, क्योंकि उसने एक ऐसे व्यक्ति को चुना है जिसकी छवि है दागदार है।’’
Advertisement
Advertisement
Next Article