Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली: कोरोना के दैनिक मामलों में दर्ज हुई गिरावट, CM केजरीवाल बोले- जल्द मिलेगी प्रतिबंधों से राहत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में कोविड प्रतिबंध जल्द ही हटा लिए जाएंगे।

12:21 PM Jan 25, 2022 IST | Desk Team

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में कोविड प्रतिबंध जल्द ही हटा लिए जाएंगे।

राजधानी में कम होते कोरोना के आतंक के बीच दिल्लीवालों को बहुत जल्द पाबंदियों में राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में कोविड प्रतिबंध जल्द ही हटा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ व्यापारियों ने पिछले हफ्ते उनसे मुलाकात की थी और अनुरोध किया था कि सप्ताहांत कर्फ्यू जो की शुक्रवार को रात 10 बजे से सोमवार को सुबह 5 बजे तक रहता है और दुकानों के ऑड-ईवन सिस्टम को हटा दिया जाए।
Advertisement
दिल्लीवालों को जल्द मिलेगी कोरोना पाबंदियों में राहत
सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आज संक्रमण दर लगभग 10 प्रतिशत दर्ज हुई, 15 जनवरी को यह दर अधिकतम 30 प्रतिशत थी। केजरीवाल ने कहा, “जब कोविड के मामले बढ़ते हैं, तो हम प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर होते हैं और लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हम केवल आवश्यक प्रतिबंध लागू करते हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने उपराज्यपाल को प्रतिबंध हटाने के प्रस्ताव भेजे थे, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। 
CM केजरीवाल का दावा- 100% लोगों को लगी कोरोना की पहली खुराक
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “हम साथ मिलकर कोरोना को हराएंगे और जल्द ही प्रतिबंध हटाएंगे।” उन्होंने दावा करते हुए यह भी कहा कि दिल्ली में 100% लोगों को पहली खुराक मिल गई है और 82% लोगों को कोविड के टीके की दोनों खुराक मिल गई है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को कोविड के मामलों में गिरावट के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सप्ताहांत के कर्फ्यू को हटाने की सिफारिश की थी। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में भेजा गया था, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया था। 
दिल्ली में कोरोना के दैनिक मामलों में देखी गई गिरावट 
दिल्ली में कल दैनिक मामलों में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई। 5,760 ताजा संक्रमण दर्ज किया गया, जो रविवार (9,197) की तुलना में 37 प्रतिशत कम है। इसी अवधि में सकारात्मकता दर 13.3 प्रतिशत से गिरकर 11.79 प्रतिशत हो गई। वहीं अगर बात करें देश की तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 55 हजार 874 नए मामले सामने आए हैं। बताते चलें कि यह सोमवार को सामने आए मरीजों से 50,190 कम है। इस दौरान 614 मरीजों की मौत के बाद देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,90,462 हो गई।

कांग्रेस को लगेगा बहुत बड़ा झटका! स्टार प्रचारक RPN हो सकते हैं BJP में शामिल, स्वामी मौर्य की बढ़ेंगी मुश्किलें

Advertisement
Next Article