Top NewsWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'राम लीला' फिल्म के दौरान करीब आए थे दीपिका और रणवीर, ऐसे शुरू हुई मोहब्बत की दास्तां

बॉलीवुड में मोहब्बत की कई दास्तां हैं। कुछ दास्तां काफी फेमस हैं तो कुछ बस ऐसे ही हैं। लेकिन उन्ही चर्चित कहानियों से एक कहानी दीपिका और रणवीर की कहानी। ये खूबसूरत जोड़ा कब प्यार के बंधन में बंधा और कब शादी भी हो गयी किसी को पता ही नहीं चल पाया।

03:10 PM May 25, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड में मोहब्बत की कई दास्तां हैं। कुछ दास्तां काफी फेमस हैं तो कुछ बस ऐसे ही हैं। लेकिन उन्ही चर्चित कहानियों से एक कहानी दीपिका और रणवीर की कहानी। ये खूबसूरत जोड़ा कब प्यार के बंधन में बंधा और कब शादी भी हो गयी किसी को पता ही नहीं चल पाया।

आपने अकसर हीर-रांझा,लैला-मजनू की मोहब्बत की कहानी तो सुनी होगी।  लेकिन क्या कभी बॉलीवुड के हीर- रांझा और लैला-मजनू की कहानी सुनी हैं?  वैसे तो बॉलीवुड में मोहब्बत की कई दास्तां हैं।  कुछ दास्तां काफी फेमस हैं तो कुछ बस ऐसे ही हैं।  लेकिन उन्ही चर्चित कहानियों से एक कहानी दीपिका और रणवीर की कहानी भी। ये खूबसूरत जोड़ा कब प्यार के बंधन में बंधा और कब शादी भी हो गयी किसी को पता ही नहीं चल पाया।  लेकिन आज के इस रिपोर्ट में हम आपको इनकी मोहब्बत की पूरी दास्तां बताने वाले हैं। आखिर कैसे ये इश्क़ सातों जन्म के लिए कैसे एक हो गया।  
Advertisement
ऐसे करीब आए थे दीपिका और रणवीर 
वो कहते हैं की प्यार दीवाना होता हैं मस्ताना होता हैं।  तो कुछ ऐसा ही हुआ था इस कपल के साथ भी। दरअसल कहा जाता हैं की रणवीर सिंह  और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण  साल 2013 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। लेकिन सच ये है कि दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म की शूटिंग से पहले ही हो गई थी।  दोनों की लव स्टोरी तभी से शुरु हो गई थी जब संजय लीला अपनी फिल्म में दोनों की कास्टिंग को लेकर बात कर रहे थे। दोनों फिल्म की शूटिंग के लिए संजय लीला भंसाली के घर पर मिला करते थे।  मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक दिन दोनों संजय लीला के घर पर लंच कर रहे थे।  लंच के दौरान दीपिका दोनों के बातें शुरू हुई और बस फिर यहीं से दोनों के दिल मिल गए। वही दोनों ने एक-दूसरे को करीब 6 साल तक डेट किया था। 
6 साल तक एक दूसरे को किया था डेट 
वही प्यार की शुरुआत तो फिल्म के पहले से हो ही गयी थी। लेकिन फिल्म की शूट की दौरान प्यार का परवान चढ़ा। वही फिल्म रिलीज़ के बाद फिल्म में दोनों ही स्टारस की केमिस्ट्री के चर्चे होने लगे। फैंस को इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आने लगी थी। वही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दबा के कमाई की थी। फिल्म राम लीलाके बाद दोनों ने बाजीराव मस्तानी और पद्मावत  में भी काम किया था। 
2018 में आखिरकार कर ली शादी 
वही एक दूसरे को 6 साल तक डेट करने के बाद आखिकार दोनों ने अपन रिश्ते को जग जाहिर कर दिया और दोनों साल 2018 में शादी के बंधन में बंध कर हमेशा के लिए एक हो गए। और आज दोनों अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। वही रणवीर हो या दीपिका दोनों एक-दूसरे की तारीफ करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते। जहां शादी के बाद एक इंटरव्यू में दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी करने के फैसले को अपनी जिंदगी का बेस्ट फैसला बताया था। 
Advertisement
Next Article