फिल्म 83 के लिए दीपिका ने लिए है इतने करोड़ की फीस, पहले रोल छोटा होने की वजह से कर दिया था मना
दीपिका को मनाने के लिए फिल्म के निर्माताओं को भारी भरकम ऑफर करना पड़ा। फिल्म के निर्माताओं ने दीपिका को इस फिल्म के लिए 14 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस दी गयी है और तभी वह इस रोल को करने के लिए तैयार हुई हैं।
02:36 PM Jun 13, 2019 IST | Ujjwal Jain
दीपिका और रणवीर के फैंस के लिए बेहद ख़ुशी की खबर है की ये जोशी शादी के बाद पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। आपको बता दें दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 में एंट्री हो गयी है जिसमे उनके पति रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में है।
Advertisement
दीपिका ने रणवीर की फिल्म‘83’साइन की है जिसमें वह उनकी पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी।
कहा जा रहा है कि दीपिका इस फिल्म में इतना छोटा साइड रोल करने के लिए तैयार नहीं थीं। दीपिका ने इससे पहले अपनी पिछली सभी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाए हैं और इस फिल्म में उनका रोल काफी छोटा है।
दीपिका को मनाने के लिए फिल्म के निर्माताओं को भारी भरकम ऑफर करना पड़ा। फिल्म के निर्माताओं ने दीपिका को इस फिल्म के लिए 14 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस दी गयी है और तभी वह इस रोल को करने के लिए तैयार हुई हैं।
फिल्म‘83’में भारतीय क्रिकेट टीम के पहली बार वर्ल्ड कप जीतने की कहानी दिखाई गयी है। फिल्म में भारतीय टीम के जीत के पूरे सफर को दिखाया जाएगा। अभी फिल्म की पूरी टीम शूटिंग के लिए इंग्लैंड में है।
रणवीर सिंह भी दीपिका की फिल्म में एंट्री होने के बाद बेहद खुश है और उन्होंने अपनी ख़ुशी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर के जाहिर की है। आपको बता दें इससे पहले दीपिका और रणवीर इससे पहले बाजीराव मस्तानी , पद्मावत और गोलियों की रासलीला : रामलीला में एक साथ काम कर चुके है।
Advertisement