Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह की इन आदतों का किया खुलासा, खोल दिए कईं गहरे राज़

सोशल मीडिया पर हो या इवेंट्स में दीपिका और रणवीर एक साथ परफेक्ट पोज़ देने में कभी पीछे नहीं हटतें। रणवीर सिंह हमेशा फुल ऑफ एनर्जी में रहते हैं। लेकिन अब दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की जिंदगी के कईं गहरे राज़ का खुलासा कर दिया है। जानें इस खबर में…

04:22 PM Jun 10, 2022 IST | Desk Team

सोशल मीडिया पर हो या इवेंट्स में दीपिका और रणवीर एक साथ परफेक्ट पोज़ देने में कभी पीछे नहीं हटतें। रणवीर सिंह हमेशा फुल ऑफ एनर्जी में रहते हैं। लेकिन अब दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की जिंदगी के कईं गहरे राज़ का खुलासा कर दिया है। जानें इस खबर में…

बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस इंडस्ट्री के सबसे क्यूट और हॉट कपल्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर हो या इवेंट्स में दीपिका और रणवीर एक साथ परफेक्ट पोज़ देने में कभी पीछे नहीं हटतें। एक-दूसरे की जमकर तारीफें करते दिखाई देते हैँ। तो वहीं, हम सभी जानते ही हैं कि रणवीर सिंह हमेशा फुल ऑफ एनर्जी में रहते हैं। लेकिन इस बात पर आप यकीन नहीं करेंगे कि जब भी रणवीर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के आस-पास भी होते हैं तो ऐसा नहीं होता। इस बात का खुलासा खुद दीपिका ने फिल्मफेयर को दिए एक पुराने इंटरव्यू में किया था।
Advertisement
आपको बता दें, एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका पादुकोण से ये सवाल पूछा गया कि, “आप और रणवीर सिंह एक-दूसरे से बेहद अलग हैं तो एक साथ कैसे मैनेज करते हैं?” इसका जवाब देते हुए दीपिका पादुकोण ने रणवीर के बारे में खुलासा किया, “बहुत कम लोग जानते हैं कि जब रणवीर मेरे साथ होते हैं तो वो शवासन मोड में होते हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि उनकी एनर्जी का क्या हुआ। तब वो जवाब देंते है कि उन्हें एक प्रोग्राम में जाना है इसीलिए अपनी एनर्जी को रिजर्व कर रहे हैं।”
इसके अलावा दीपिका ने रणवीर के बारे में आगे एक खुलासा और किया कि “हम एक दूसरे के साथ मजाक करते हैं, एक दूसरे के साथ खेलते हैं, एक साथ खाते हैं। कभी-कभी हमारे बीच सिर्फ सन्नाटा होता है। वो पहलू जिसके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते हैं या जो अक्सर सामने नहीं आता है और वो है उसका विजडम।”
बता दें, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इंटरव्यू में आगे बताया कि रणवीर सिंह बहुत बुद्धिमान हैं और काफी क्रिएटिव भी। अपने पति की और ज्यादा तारीफ करते हुए दीपिका ने बताया कि “रणवीर अपने करियर में क्या चाहते हैं। वो क्लियर हैं कि उन्हें किस तरह की मूवी करनी हैं। वो किस तरह का सुपरस्टारडम हासिल करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें किस तरह के काम की जरूरत है।”
वहीं, बात करें रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की तो वो जल्द ही फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगे। और इसके अलावा दीपिका पादुकोण  फिल्म ‘पठान’ और ‘फाइटर’ जैसी बड़ी फिल्मों में दिखाई देंगी।
Advertisement
Next Article