Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण से दूरी नहीं सह पाए रणवीर सिंह, पहली फ्लाइट पकड़कर कांस के लिए हुए रवाना

रणवीर सिंह कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाले हैं। उन्हें बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। रणवीर अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण से दूरी बर्दाश नहीं कर पा रहे थे इसलिए उनके साथ समय बिताने के लिए वह फ्रांस के लिए रवाना हुए है।

05:26 PM May 21, 2022 IST | Desk Team

रणवीर सिंह कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाले हैं। उन्हें बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। रणवीर अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण से दूरी बर्दाश नहीं कर पा रहे थे इसलिए उनके साथ समय बिताने के लिए वह फ्रांस के लिए रवाना हुए है।

रणवीर सिंह और दीपिका
पादुकोण बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। इन दोनों का प्यार किसी से भी छुपा
नहीं हैं। अक्सर ही दोनों को एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते देखा जाता है।
खासतौर एक्टर रणवीर सिंह तो किसी भी मौके पर अपनी वाइफ से प्यार जताते नजर आते
हैं। रणवीर अपनी वाइफ दीपिका से कितना प्यार करते है यह बात तो सभी जानते है।
पब्लिक अपीयरंस से लेकर पब्लिक प्लैटफॉर्म तक
एक्टर अपनी वाइफ की तारीफ किए बिना रह पाते है। एक बार फिर रणवीर अपने इसी प्यार
और दीपिका को देखने के लिए उनकी बेसब्री को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

Advertisement

दरअसल, दीपिका पादुकोण इन दिनों कांस में जूरी मेंबर की जिम्मेदारी निभा रहीं
हैं। इसलिए वह पिछले काफी वक्त से फ्रांस में है और रणवीर अपनी फिल्म जयेशभाई
जोरदार के प्रमोशन के लिए मुंबई में ही थे। हालांकि अपनी वाइफ से बेइंतहा मोहब्बत
करने वाले रणवीर से ये जुदाई ज्यादा दिनों तक बर्दाश नहीं हुई और वह भी अपनी वाइफ
के पीछे-पीछे कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हो गए। हाल ही में एक्टर की मुंबई
एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरे सामने आई थी। अपने एयरपोर्ट लुक में भी वह हमेशा की तरह
काफी स्टाइलिश लग रहे थे।

बता दें कि दीपिका सोशल मीडिया पर हर दिन अपने नए नए लुक्स साझा करती नजर आ
रही हैं। इसी कड़ी में  बीते दिन उन्होंने
अपना 5वां लुक शेयर किया था
, जिसमें उन्होंने हॉट रेड कलर की स्ट्रैपी गाउन
को कैरी किया। अपने इस लुक में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।

अपनी वाइफ के इस कातिलाना लुक की तारीफ करते हुए रणवीर सिंह ने कॉमेंट कर
लिखा,
किलिंग मीसाथ में चाकू, लाल दिल और खून के बूंद की इमोजी भी शेयर किए। अपनी
वाइफ से इतने टाइम से दूर रहने के बाद रणवीर उनकी इस सिजलिंग अवतार को देखने के
बाद यही नहीं रुके उन्होंने आगे कॉमेंट कर लिखा,
मैं फ्लाइट ले
रहा हूं।

सोशल मीडिया पर अपने फ्लाइट लेने की बात बोलने के कुछ देर बाद ही रणवीर को
मुंबई एयरपोर्ट पर फ्रांस की फ्लाइट लेते हुए देखा गया।अपनी वाइफ दीपिका को मिलने
के लिए रणवीर की इस बेताबी की हर कोई तारीफ कर रहा है। दीपिका के साथ समय बिताने
के लिए रणवीर ने कान्स जाने का फैसला काफी जल्दबाजी में लिया है।


Advertisement
Next Article