W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

देर रात नो-मेकअप लुक में दिखीं Deepika Padukone, एक्ट्रेस को इस तरह देख उड़े फैंस के होश

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान दीपिका के लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही फैंस उनके लुक के भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

10:53 AM Nov 09, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान दीपिका के लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही फैंस उनके लुक के भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

देर रात नो मेकअप लुक में दिखीं deepika padukone  एक्ट्रेस को इस तरह देख उड़े फैंस के होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण हमेशा ही अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस कर देती हैं। अभिनेत्री अपने
हर लुक में गजब लगती है और उन पर मानों हर तरह का आउटफिट्स और मेकअप सूट करता है।
सोशल मीडिया पर भी दीपिका अपने चाहने वालों के साथ अपना हर लुक शेयर करती हैं।
फॉर्मल, ट्रेडिशनल, वेस्टन हर तरीके का लुक एक्ट्रेस पर फिट बैठता है।

दीपिका अपनी पर्सनल
लाइफ और फिल्मों से ज्यादा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। इस बार भी
वह उनका लुक इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी
से वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका का लुक देखने के बाद हर कोई उनके लुक की चर्चा
कर रहा है और अदाकारा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में
दीपिका पादुकोण को मुंबई के वर्ली में स्पॉट किया गया था। जहां से उनकी तस्वीरें
और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। वीडियो में दीपिका एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दिख रही हैं। इस
दौरान वह भीड़ से घिरी हुई है उसके बावजूद को वहां मौजूद लोगों को देखकर मुस्कुरा
रही हैं। एक्ट्रेस की यही अदा लोगों का दिल जीत लेती हैं क्योंकि वह हर तरह की सिच्युएशन
को हैंडल करना चाहती हैं।

दीपिका का लुक की बात करें तो इस दौरान वह बेहद कैजुअल
और कंफर्टेबल लुक में दिखाई दे रही हैं।
एक्ट्रेस यहां शर्ट और ट्राउजर पहने दिखाई दे रही हैं। अपने इस लुक को उन्होंने
स्लिंग बैग और हील्स के साथ पूरा किया है। अपने इस नो-मेकअप लुक में भी पद्मावत
एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी वीडियो पर फैंस जमकर उनके इस सादगी भरे
लुक की तारीफ कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण फिल्म पठान में नजर आने वाली हैं।
इस फिल्म में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म अगले
साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास ऋतिक रोशन की फाइटर और
साउथ अभिनेता प्रभास की प्रोजेक्ट के भी पाइपलाइन में है।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×