Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कभी दीपिका का नाम जुड़ा था इन 2 दिग्गज बल्लेबाजों के साथ,उन्ही में से एक है दीपिका को आज भी पसंद

NULL

12:22 PM Feb 04, 2018 IST | Desk Team

NULL

बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म पद्मावत के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि दीपिका ने इस फिल्म में रानी पद्मावती को रोल निभाया है। काफी विवाद के बाद इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा चुका है।

Advertisement
धीरे-धीरे इसे देखने वाले लोगों की संख्या भी काफी बढ़ चुकी है। हालांकि इसी बीच दीपिका ने एक इंटरव्यू में अपने पसंदीदा क्रिकेटर के नाम का भी खुलासा किया है।

बता दें पहले ही दीपिका पादुकोण का नाम दो क्रिकेटरों के साथ जोड़ा जाता था। दिलचस्प बात यह है कि दीपिका ने इन्हींदो क्रिकेटरों में से एक को अपना मनपंसद क्रिकेटर बताया है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण का नाम टीम इंडिया के दो महान बल्लेबाजों के साथ जुड़ चुका है।

दीपिका का नाम शुरू में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ा था। ठीक कुछ दिनों बाद ही बॉलीवुड की संजीदा अभिनेत्री दीपिका का नाम क्रिकेटर टीम के अतिशबाजी कहे जाने वाले युवराज सिंह के साथ जोड़ा जाने लगा। 

दीपिका ने पद्मावत के विरोध-प्रदर्शन के चलते अपने पसंदीदा क्रिकेटर का नाम बताया । आपको बता दें यह क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि भारतीय टीम के सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।

धोनी अब भले ही टीम के कप्तान नहीं हैं लेकिन उनकी दीवानगी अब तक भी लोगों में वैसे के वैसे की बरकरार है। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2007 में हुए पहले टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद धोनी की लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ गई थी। और तभी से ही दीपिका का नाम उनके साथ जुडऩे लगा था।

सूत्रों की माने तो कहा जा रहा था कि धोनी ने अपने लंबे बाल केवल दीपिका के कहने पर ही छोटे करवाए थे । हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए । उसके बाद से ही दीपिका और युवराज सिंह का नाम एक साथ जुडऩे लगा।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Next Article