सावरकर पर दावा कर बुरे फंसे राहुल, दर्ज हुआ मानहानि का मामला
महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने स्वतंत्रता सेनानी के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया है।
02:37 PM Nov 18, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
वीर सावरकर को लेकर किए गए दावे के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मुश्किलें खड़ी होती हुई नजर आ रही है। महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने स्वतंत्रता सेनानी के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया है।
Advertisement
राहुल ने अपने दावे में कहा कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और जेल में रहने के दौरान उन्होंने माफीनामे पर हस्ताक्षर करके महात्मा गांधी और भारतीय नेताओं को धोखा दिया था। इस बाद के बाद बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट की कार्यकर्ता वंदना डोंगरे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांधी ने सावरकर के खिलाफ अपने अपमानजनक बयानों से नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
सावरकर पर दिए गए राहुल के बयान पर बोले राउत-MVA में आ सकती है दरार
शिवसेना कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) और 501 (मानहानिकारक चीज छापने या उकेरने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने गुरुवार को अकोला जिले के वाडेगांव में एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया था कि सावरकर ने ब्रिटिश शासकों की मदद की और डर की वजह से दया याचिका लिखी, तथा इस तरह उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े अन्य नेताओं के साथ विश्वासघात किया।
Advertisement
आपको बता दें कि राहुल गांधी ठाणे जिले में पहले से ही मानहानि के एक और मामले का सामना कर रहे हैं। वर्ष 2014 में, आरएसएस के एक कार्यकर्ता ने ठाणे के भिवंडी शहर में गांधी का भाषण सुनने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जहां कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ था। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इस बयान से आरएसएस की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। 2018 में, अदालत ने मामले में गांधी के खिलाफ आरोप तय किए थे।
Advertisement