टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सावरकर पर दावा कर बुरे फंसे राहुल, दर्ज हुआ मानहानि का मामला

महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने स्वतंत्रता सेनानी के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया है।

02:37 PM Nov 18, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने स्वतंत्रता सेनानी के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया है।

वीर सावरकर को लेकर किए गए दावे के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मुश्किलें खड़ी होती हुई नजर आ रही है। महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने स्वतंत्रता सेनानी के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया है।
राहुल ने अपने दावे में कहा कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और जेल में रहने के दौरान उन्होंने माफीनामे पर हस्ताक्षर करके महात्मा गांधी और भारतीय नेताओं को धोखा दिया था। इस बाद के बाद बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट की कार्यकर्ता वंदना डोंगरे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांधी ने सावरकर के खिलाफ अपने अपमानजनक बयानों से नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

सावरकर पर दिए गए राहुल के बयान पर बोले राउत-MVA में आ सकती है दरार

शिवसेना कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) और 501 (मानहानिकारक चीज छापने या उकेरने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने गुरुवार को अकोला जिले के वाडेगांव में एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया था कि सावरकर ने ब्रिटिश शासकों की मदद की और डर की वजह से दया याचिका लिखी, तथा इस तरह उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े अन्य नेताओं के साथ विश्वासघात किया।
आपको बता दें कि राहुल गांधी ठाणे जिले में पहले से ही मानहानि के एक और मामले का सामना कर रहे हैं। वर्ष 2014 में, आरएसएस के एक कार्यकर्ता ने ठाणे के भिवंडी शहर में गांधी का भाषण सुनने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जहां कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ था। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इस बयान से आरएसएस की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। 2018 में, अदालत ने मामले में गांधी के खिलाफ आरोप तय किए थे।
Advertisement
Advertisement
Next Article