Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Defamation Case : मुंबई कोर्ट का आदेश- संजय राउत को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए किया जाए पेश

संजय राउत को मुंबई की अदालत ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेश होने को कहा है। राउत के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने मानहानि का मामला दर्ज कराया है।

01:18 PM Aug 18, 2022 IST | Desk Team

संजय राउत को मुंबई की अदालत ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेश होने को कहा है। राउत के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने मानहानि का मामला दर्ज कराया है।

संजय राउत को मुंबई की अदालत ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेश होने को कहा है। राउत के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने मानहानि का मामला दर्ज कराया है। अब मुंबई में एक अदालत ने आर्थर जेल प्राधिकारियों को वीरवार को यह निर्देश दिया। 
Advertisement
भाजपा नेता की पत्नी ने दर्ज किया केस 
मेधा के वकील विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि इस मामले की सुनवाई कर रही शिवड़ी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने जेल प्राधिकारियों से कहा कि राउत को वीरवार को दोपहर 12 बजे अदालत के समक्ष पेश किया जाए। मेधा सोमैया ने राउत के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दाखिल की है। राउत ने उन पर ‘‘100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले’’ में शामिल रहने का आरोप लगाया है।
मेधा सोमैया ने की कार्रवाई की मांग 
मेधा ने अपनी शिकायत में कहा कि राउत द्वारा उन पर एवं उनके पति पर लगाये गए आरोप निराधार और अपमानजनक प्रकृति के हैं। भाजपा के पूर्व सांसद सोमैया की पत्नी ने कहा कि वह 15 और 16 अप्रैल की खबरें देखकर चकित रह गयीं कि राउत ने उन पर और उनके पति पर मीरा भायंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र वाले इलाके में कुछ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और रख-रखाव को लेकर 100 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने अदालत से राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 499 और 500 के तहत मानहानि के आरोप में कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया है।
Advertisement
Next Article