देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Lok Sabha Election में इंडिया गठबंधन की हार तय : भाजपा
04:47 PM May 28, 2024 IST | Saumya Singh
Lok Sabha Election : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को मतदाताओं से कहा कि वह अपना वोट इंडिया गठबंधन के घटक दलों के पक्ष में डालकर बर्बाद ना करें, क्योंकि विपक्षी गठबंधन का चुनावी भविष्य विरोधाभासों से भरा हुआ है। पार्टी ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारी जनादेश के साथ केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाएंगे।
Advertisement
Highlight :
Advertisement
- कांग्रेस और आप एक दूसरे के खिलाफ
- देश के लोग भाजपा के समर्थन में
- मोदी के नेतृत्व में 400 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य
पंजाब में कांग्रेस और आप एक दूसरे के खिलाफ
भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं, क्योंकि जब यह स्पष्ट है कि ये पार्टियां पंजाब और पश्चिम बंगाल में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रही हैं, तो मैं इन राज्यों के लोगों से खासतौर पर कहना चाहूंगा कि उन्हें तर्कसंगत ढंग से सोचना चाहिए कि ऐसी स्थिति में उन्हें किसे वोट देना चाहिए।
Advertisement
इंडिया गठबंधन को वोट देने का कोई महत्व नहीं - त्रिवेदी
उन्होंने कहा, आप स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं कि उनके लिए मतदान करना एक तरह से अपना वोट बर्बाद करने जैसा होगा। उनके पक्ष में डाले गए वोटों का कोई महत्व नहीं होगा। भाजपा नेता ने दावा किया कि मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल मिलेगा, क्योंकि ‘इंडिया’ गठबंधन को उनके गठबंधन में स्पष्ट विरोधाभासों के कारण लोकसभा चुनावों में करारी हार झेलनी पड़ेगी।
देश के लोग निर्णायक रूप से भाजपा के समर्थन में
त्रिवेदी ने दावा किया कि छठे चरण के मतदान के बाद जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव अपने समापन के करीब आ रहा है, यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि देश के लोग स्थिति को समझ गए हैं और भाजपा नीत राजग प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 400 से ज्यादा सीट जीतने के लक्ष्य को हासिल करने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, देश के लोग निर्णायक रूप से भाजपा के समर्थन में खड़े हैं।
Advertisement

Join Channel