W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

BJP सरकार कभी नहीं बदलेगी संविधान की प्रस्तावना, आरक्षण भी रहेगा बरकरार: राजनाथ सिंह

05:06 PM May 05, 2024 IST | Abhishek Kumar
bjp सरकार कभी नहीं बदलेगी संविधान की प्रस्तावना  आरक्षण भी रहेगा बरकरार  राजनाथ सिंह
Defence Minister Targated Congress

Defence Minister Targated Congress: राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगा और भाजपा को 370 से अधिक सीट मिलेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार कभी भी संविधान नहीं बदलेगी और न ही आरक्षण खत्म करेगी।

 

Highlights

राजनाथ सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला

कांग्रेस, हिंदू-मुस्लिम विभाजन की कोशिश कर आग से खेल रही है

नागरिकों में डर पैदा करके लोगों का समर्थन लेना चाहते है

 

रक्षा मंत्री( Defence Minister Targated Congress) राजनाथ सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर यह अफवाह फैलाने का आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में रही तो संविधान बदल देगी। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि संविधान की प्रस्तावना को बदलने का कोई सवाल ही नहीं है। वहीं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा अगर सत्ता में रही तो वह संविधान को “फाड़कर फेंक देगी।” इसके साथ ही कांग्रेस के कुछ अन्य पदाधिकारियों ने आशंका जताई है कि भाजपा संविधान की प्रस्तावना से “धर्मनिरपेक्ष” शब्द हटा सकती है।

कांग्रेस, हिंदू-मुस्लिम विभाजन की कोशिश कर आग से खेल रही है

रक्षा मंत्री ने कहा, “कांग्रेस ने संविधान में 80 बार संशोधन किए। उन्होंने आपातकाल के दौरान प्रस्तावना में बदलाव किया।”सिंह ने कहा, “भाजपा संविधान नहीं बदलेगी। संविधान निर्माताओं ने कभी नहीं सोचा था कि प्रस्तावना में कोई बदलाव होगा। आपने (कांग्रेस) संविधान के मूल विचार को चोट पहुंचाने का काम किया। इसके साथ ही उन्होंने ये भ्ही कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में कोई आग नहीं है जबकि उनकी पार्टी चुनावी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम विभाजन की कोशिश कर आग से खेल रही है। उन्होंने कहा, Òसंविधान की प्रस्तावना को बदलने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने इसे बदल दिया और अब वे हम पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। भारत के संविधान की प्रस्तावना संविधान के सिद्धांतों को प्रस्तुत करती है। साल 1976 में 42वें संशोधन के तहत भारत के परिचय को Òसंप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्यÓ से Òसंप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्यÓ में बदल दिया गया था।

नागरिकों में डर पैदा करके लोगों का समर्थन लेना चाहते है

राजनाथ सिंह( Defence Minister Targated Congress) ने कहा कि वे नागरिकों में डर पैदा करके लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने कहा, ‘‘मैं सुझाव देना चाहता हूं कि उन्हें विश्वास पैदा करके लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए, न कि डर पैदा करके। चुनावी अभियान तथ्यों पर आधारित होना चाहिए। शुक्रवार को राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारत के लोकतंत्र पर लगातार हमला कर रहे हैं तथा देश के संविधान को Òनष्टÓ करना चाहते हैं।

आरक्षण रहेगा बरकरार: राजनाथ सिंह

उन्होंने( Defence Minister Targated Congress) आरोप लगाया कि आरक्षण के मुद्दे पर भी कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है। सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। आरक्षण खत्म नहीं होगा। वे हम पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।’’ कांग्रेस ने भाजपा नेताओं से इस बारे में पार्टी का रुख स्पष्ट करने को कहा है कि क्या वह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा देगी। कांग्रेस के स्पष्टीकरण मांगे जाने पर उन्होंने कहा, ''हम आरक्षण के साथ बिलकुल भी छेड़छाड़ नहीं करेंगे।'' देश भर में बड़े पैमाने पर प्रचार कर रहे सिंह ने कहा कि भाजपा जाति, पंथ और धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करती है क्योंकि उसका ध्यान देश को मजबूत करने पर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस समाज में सद्भाव को बढ़ावा नहीं देती क्योंकि उसका दृष्टिकोण वोट बैंक की राजनीति पर केंद्रित रहा है। इसके साथ ही ये भी कहा कि भारत के लोग चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी देश को और आगे ले जाएं क्योंकि उन्होंने सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने तथा वैश्विक स्तर पर देश का कद बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×