W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

असम के कामाख्या मंदिर पहुंचकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पूजा अर्चना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को कामाख्या देवी की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पाबंदी लागू होने के कारण मंदिर फिलहाल बंद चल रहा है और सिंह ने मुख्य द्वार के बाहर ही प्रार्थना की।

11:45 AM Jun 18, 2021 IST | Ujjwal Jain

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को कामाख्या देवी की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पाबंदी लागू होने के कारण मंदिर फिलहाल बंद चल रहा है और सिंह ने मुख्य द्वार के बाहर ही प्रार्थना की।

असम के कामाख्या मंदिर पहुंचकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पूजा अर्चना
Advertisement
चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच बीते दिन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल का दौरा किया और आज वो असम के दौरे पर हैं। रक्षामंत्री का ये दौरा सामरिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण है और सीमा पर भारत के बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर को और गति प्रदान करेगा। दौरे के बीच रक्षामंत्री दर्शन के लिए असम के विख्यात कामाख्या मंदिर भी गए।
Advertisement
राजनाथ सिंह शुक्रवार को कामाख्या देवी की पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पाबंदी लागू होने के कारण मंदिर फिलहाल बंद चल रहा है और सिंह ने मुख्य द्वार के बाहर ही प्रार्थना की। सिंह के साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी मंदिर गए और उन्होंने भी पूजा अर्चना की।
Advertisement
रक्षा मंत्री बृहस्पतिवार की शाम को यहां पहुंचे। इससे पहले उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के किमिन में सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित 12 सामरिक सड़कों का लोकार्पण किया था। रक्षा मंत्री ने राजभवन में रात्रि विश्राम किया जहां राज्यपाल जगदीश मुखी ने उनके सम्मान में रात्रि भोज आयोजित किया। इस भोज में सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी भी मौजूद थे। नयी दिल्ली रवाना होने से पहले सिंह का सारुसजई स्टेडियम में डीआरडीओ द्वारा निर्मित कोविड अस्पताल जाने का भी कार्यक्रम है।
Advertisement
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा था कि भारत वैश्विक शांति का ‘‘पुजारी’’ है, लेकिन यह आक्रामक कार्रवाइयों का करारा जवाब देने में भी सक्षम है। उनके इस बयान को चीन को दिए गए परोक्ष संदेश के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने यहां 12 सामरिक सड़कों को राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं धैर्य में किसी भी तरह की गंभीर गड़बड़ी के घातक परिणाम होंगे।
सिंह ने कहा, ‘‘हम दुनिया में शांति चाहते हैं लेकिन अगर कोई आक्रामक रवैया दिखाता है तो हम जवाब देंगे। नई सड़कों को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।’’ लद्दाख के गलवान घाटी में एक वर्ष पहले भारत और चीन की सेनाओं के बीच झड़प के बाद हॉट स्प्रिंग और गोगरा पोस्ट पर चीन के बने रहने के परिप्रेक्ष्य में सिंह ने ये बयान दिए हैं।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×